फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Kanojia share open letter to producer Vicky Bahri on Facebook regarding payment dues

Rajkumar Kanojia: राजकुमार ने प्रोड्यूसर विक्की बहरी को लिखा खुला पत्र, बकाया भुगतान को लेकर कही यह बात

Sun, 17 Dec 2023 11:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Dec 2023 11:52 AM IST
सार

राजकुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले हैं, उन्होंने बॉलीवुड और नेटफ्लिक्स पर कई दिग्गजों के साथ काम किया है। 

विज्ञापन
Rajkumar Kanojia share open letter to producer Vicky Bahri on Facebook regarding payment dues
राजकुमार कन्नौजिया,विक्की बहरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थिएटर और रंगमंच की दुनिया से निकलकर सिने जगत अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर राजकुमार कनौजिया ने डायरेक्ट-प्रोड्यूसर विक्की बहरी को सोशल मीडिया पर खुला पत्र लिखा है। फिल्म 'लव प्रोजेक्ट' में काम खत्म होने के एक साल बाद भी भुगतान न होने को लेकर राजकुमार ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर गहरी चिंता और निराशा व्यक्त की है। इस फिल्म उन्होंने एक साइंटिस्ट की भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन

Boman Irani: बोमन ने साझा किया शाहरुख के साथ पहली मुलाकात का किस्सा, बोले- शूटिंग के दौरान कराया सहज महसूस

विज्ञापन

फेसबुक पर शेयर किया ये लेटर

राजकुमार ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'प्रिय विक्की बहरी सर, आशा है कि आप ठीक होंगे। मैं यह पोस्ट एक साल पहले पूरे हुए प्रोजेक्ट के बकाया भुगतान न करने को लेकर गहरी चिंता और निराशा व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'अफसोस की बात है कि बार-बार याद दिलाने के बावजूद मेरी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसलिए मुझे कोई और विकल्प नहीं दिखा। इस मामले को सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर उठाकर मैं इस दुर्दशा को उजागर कर रहा हूं  और मुझे यकीन है कि यह मेरे जैसे कई कलाकारों  की भावनाओं को व्यक्त करता है।'

हमारा मनोबल होता है प्रभावित 

राजकुमार ने अपने पोस्ट में आगे लिखा,  'फ्रीलांसरों के रूप में काम करने वाले हम जैसे कलाकारों को इस देरी के प्रभाव से कम करके नहीं आंका जा सकता। हम अपनी जीविका चलाने और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए समय से भुगतान पर निर्भर है। अपने भुगतान के लिए लंबे समय तक इंतजार करने से वित्तीय तनाव पैदा होता है। इस तरह का व्यवहार एक कलाकार के रूप में इस इंडस्ट्री में हमारा मनोबल और विश्वास प्रभावित करता है, जब पूरे मन से काम करने के बावजूद 12 महीनों तक लगातार नाममात्र के पारिश्रमिक के लिए मजबूर होना पड़े तो हमारी क्या गरिमा रहा जाती है।'

विज्ञापन

समय पर भुगतान नैतिक जिम्मेदारी

उन्होंने आगे लिखा, 'समय पर भुगतान एक व्यावसायिक दायित्व ही नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इस मामले को प्राथमिकता दें और मेरी बकाया राशि का भुगतान कर इस मामले को जल्द से जल्द खत्म करें। इससे न सिर्फ हमारा रिश्ता प्रभावित होता है, बल्कि इंडस्ट्री के भीतर एक अन्याय के प्रथा को भी बढ़ावा मिलता है।' 

अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी किया है काम 

बता दें कि राजकुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले हैं, उन्होंने बॉलीवुड और नेटफ्लिक्स की दुनिया में कई दिग्गजों के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल मूवी में भी काम किया है।
Dunki: 'डंकी' का प्रचार करने के लिए मुंबई से दुबई रवाना हुए शाहरुख खान, एयरपोर्ट से वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed