फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Hirani directed Shah Rukh Khan Dunki To Have A Special Screening For The UK Government

Dunki: सुनक सरकार पर चला शाहरुख की 'डंकी' का जादू, भारत के बाद अब ब्रिटेन की संसद में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग

Fri, 26 Jan 2024 08:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 26 Jan 2024 08:56 PM IST
सार

'पठान', 'जवान' के बाद दर्शकों को 'डंकी' भी काफी पसंद आई है।  सिनेमाघरों में इसकी शुरुआत शानदार रही है देश में ही नहीं दुनियाभर में फिल्म को काफी प्यार मिला है। अब खबर है कि यूके सरकार के लिए शाहरुख की फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई है।

विज्ञापन
Rajkumar Hirani directed Shah Rukh Khan Dunki To Have A Special Screening For The UK Government
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान अपनी पिछली रिलीज फिल्म 'डंकी' को लेकर हर तरफ सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की दर्शक खूब सराहना कर मिली है। अपने 30 वर्षों के लंबे सफर में अभिनेता ने रोमांटिक और खलनायक की भूमिका निभाई है। 'पठान', 'जवान' के बाद दर्शकों को 'डंकी' भी काफी पसंद आई है।  सिनेमाघरों में इसकी शुरुआत शानदार रही है देश में ही नहीं दुनियाभर में फिल्म को काफी प्यार मिला है। अब खबर है कि यूके सरकार के लिए शाहरुख की फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई है।
विज्ञापन


यूके सरकार को भायी फिल्म की कहानी
शाहरुख की फिल्म 'डंकी' अवैध अप्रवासियों की कहानी बताती है जो सीमा पार से प्रवेश करने के लिए डंकी का रास्ता अपनाते हैं। यूके सरकार ने इसे आज के समय में एक प्रासंगिक विषय पाया है। फिल्म को न केवल यूके के दर्शकों से जबर्दस्त प्यार मिला है। फिल्म भले ही महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में बात करता है, लेकिन साथ ही खतरनाक डंकी मार्ग पर भी प्रकाश डालता है और इसलिए अब सरकार भी फिल्म देखने के लिए उत्सुक है।
विज्ञापन


भारत के संसद में रखी गई थी स्पेशल स्क्रीनिंग
ऐसे में ये फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के लिए भी काफी खास होने वाला है। बता दें कि इससे पहले फिल्म की भारत के संसद में विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। वहीं, फिल्म के बजट की बात करें तो ये 85 करोड़ रुपये की लागत से बनी है और भारत में इसकी अब तक की कुल कमाई 226 करोड़ रुपये हो चुकी है. वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 446 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कलाकार आए थे नजर
बता दें कि फिल्म में  में बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर भी नजर आए हैं। अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों ने फिल्म की पटकथा लिखी है। बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के बाद डंकी फरवरी 2024 के दूसरे हफ्ते में फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। यह फिल्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होने वाली है।

Fighter: 'फाइटर' की स्क्रीनिंग के दौरान फैंस ने थिएटर में फहराया तिरंगा, एक्शन सीन पर लगे 'जय हिंद' के नारे
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed