फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar hirani answer Salman Khan comment on Sanjay Dutt biopic sanju

रणबीर कपूर के बाद राजू हिरानी ने दिया सलमान के कमेंट का जवाब, कहा- 'अगर मैं संजय दत्त को लेता तो...'

Wed, 27 Jun 2018 03:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar hirani answer Salman Khan comment on Sanjay Dutt biopic sanju
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' रिलीज की कगार पर है। ऐसे में रणबीर अपनी इस फिल्म को हिट कराने की हर संभव कोशिश में लगे हैं। संजू के ट्रेलर में रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देख आप एक ही बात कहेंगे चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सलमान खान और अरशद वारसी को ऐसा लगा कि संजय दत्त का रोल कोई और नहीं कर सकता। फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर का संजय दत्त अवतार उन्हें खास पसंद नहीं आया। इसके बाद रणबीर ने कहा था, मैंने इस फिल्म के लिए पूरी मेहनत की है। रणबीर ने कहा था- मैं जानता था कि मेरी तुलना संजय दत्त सर से की जाएगी, लेकिन मुझे यकीन है कि मैंने इस किरदार से न्याय करने में अपना बेस्ट दिया। अब फिल्म के डायरेक्टर ने सलमान के कमेंट का जवाब दिया है।
विज्ञापन


एक इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने कहा है कि अगर संजय दत्त खुद अपनी बायोपिक में किरदार निभाते तो यह फिल्म पब्लिक से कनेक्ट नहीं कर पाती। उन्होंने आगे कहा- 'एक पल के लिए पहले मेरे दिमाग में भी फिल्म के आखिरी के हिस्से में संजय दत्त को ही उनका किरदार निभाने का ख्याल आया था, लेकिन फिर मुझे लगा इस ख्याल को निकाल देना चाहिए क्योंकि इससे फिल्म काफी अजीब लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू हिरानी ने कहा- 'फिल्म के ज्यादातर हिस्सों में आॅडियंस रणबीर कपूर को संजू के किरदार में देखेगी और फिर अचानक अंत में संजय दत्त स्क्रीन पर आ जाएंगे तो फिल्म पब्लिक से कनेक्ट नहीं कर सकेगी।'


खबरों की मानें तो रणबीर के अलावा 'संजू' में माधुरी के रोल में करिश्मा तन्ना नजर आएंगी। फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ भी हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed