फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth wife owned school locked over non-payment of rent

सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सुपरस्टार रजनीकांत की वाइफ नहीं दे पाईं किराया, बंद हुआ स्कूल!

Wed, 16 Aug 2017 06:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 16 Aug 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth wife owned school locked over non-payment of rent
रजनीकांत और लता रजनीकांत - फोटो : News 18
सुपरस्टार रजनीकांत पूरे  दक्षिणी एशिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार हैं। पर उनकी पत्नी लता रजनीकांत का स्कूल आश्चर्यजनक वजह से बंद हो गया है। वो उसका किराया नहीं भर पाई हैं। यही नहीं, उनके स्कूल में कई महीनों से स्टाफ को सैलरी तक नहीं दी जा रही थी, जिससे परेशान होकर पिछले साल दिसंबर में ही स्कूल के सभी ड्राइवरों ने हड़ताल तक कर दी थी। उनका कहना था कि उन्हें 6 माह से सैलरी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन


सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं है। वो दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार हैं। पर उनकी वाइफ का स्कूल बंद होने से बड़ा झटका लगा है। उनके द्वारा चलाया जाने वाला स्कूल 'द आश्रम' चेन्नई के मशहूर स्कूलों में से है। पर अब महान मालिक ने किराया न देने की सूरत में स्कूल पर ताला लगा दिया है।
विज्ञापन


तस्वीर: ईनाडु

विज्ञापन
विज्ञापन

लता रदनीकांत के इस स्कूल में 12वीं तक की पढ़ाई होती है। ये स्कूल रेस कोर्स के पास है। जो लता द्वारा चलाए जाने वाले द आश्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का हिस्सा है। ये किराए की प्रॉपर्टी पर चला रहा था और लगातार किराया न दे पाने की स्थिति में प्रॉपर्टी मालिक ने स्कूल के मेन गेट पर ताला जड़ दिया।

इस स्कूल में 300 बच्चे पढ़ते हैं, जिन्हें वेलाचेरी स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी के मालिक ने इस जगह को खाली कराने के लिए 2011 में कोर्ट केस कर दिया था। पर अब किराया न देने पर स्कूल के गेट पर ही ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed