फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth talks about pahalgam terror attack at WAVES Summit 2025 says PM Modi will bring peace in Kashmir

Rajinikanth: 'पीएम मोदी कश्मीर में शांति लाएंगे...', वेव्स समिट 2025 में पहलगाम हमले पर बोले रजनीकांत

Thu, 01 May 2025 03:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 01 May 2025 03:06 PM IST
सार

Rajinikanth At WAWES 2025: सुपरस्टार रजनीकांत ने वेव्स समिट 2025 में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री पर भरोसा है कि वह घाटी में गौरव और शांति बहाल करेंगे।

विज्ञापन
Rajinikanth talks about pahalgam terror attack at WAVES Summit 2025 says PM Modi will bring peace in Kashmir
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth

विस्तार

अभिनेता रजनीकांत आज गुरुवार को वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 (WAVES) में शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में बात की, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। सुपरस्टार ने जम्मू-कश्मीर में शांति लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की और उनके द्वारा लिए गए एक्शन के बारे में बात की।

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी पर जताया भरोसा
रजनीकांत ने मोदी को योद्धा कहा और कहा कि उन्हें भरोसा है कि प्रधानमंत्री मौजूदा स्थिति को शिष्टता से संभालेंगे। रजनीकांत ने कहा, 'नमस्कार, माननीय प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री। पहलगाम में हुई बर्बर, निर्दयी घटना के बाद, कई लोगों ने मुझसे कहा कि सरकार अनावश्यक आलोचना के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर देगी, क्योंकि इस कार्यक्रम का विषय मनोरंजन है, लेकिन मुझे पूरा भरोसा था कि यह कार्यक्रम जरूर होगा, क्योंकि मुझे अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर पूरा भरोसा है।'
उन्होंने आगे कहा, 'वह एक योद्धा हैं। वह किसी भी चुनौती का सामना करेंगे और जो हम पिछले एक दशक से कह रहे हैं, उसे साबित करेंगे कि वह इस स्थिति का भी शालीनता और बहादुरी से सामना करेंगे और कश्मीर में शांति और हमारे देश को गौरव दिलाएंगे।'
Waves Summit 2025: मोहनलाल ने साझा कीं 'वेव्स' की तस्वीरें, एक फ्रेम में नजर आए ये दिग्गज सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

वेव्स में शामिल होने पर जताई खुशी
अभिनेता ने शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मैं यहां आकर बेहद खुश हूं और इस वेव्स मोमेंट का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। वैश्विक मनोरंजन बिरादरी के सहयोग से एक कदम आगे बढ़ने के लिए केंद्र सरकार और मीडिया को मेरी हार्दिक बधाई। मैं आप सभी की सफलता की कामना करता हूं। इस अवसर के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।'
Jackie Shroff: पाकिस्तानी एक्टर्स के बैन पर जैकी श्रॉफ ने दिया रिएक्शन, कहा- ‘जब तक प्रधानमंत्री कुछ नहीं…’

विज्ञापन

क्या है वेव्स समिट 2025
वेव्स समिट 2025 मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला एक खास चार दिवसीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को कला, रचनात्मकता और मनोरंजन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाना है। इसमें मनोरंजन जगत के कई सितारे शामिल हुए हैं, जिनमें आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, चिरंजीवी और मोहनलाल समेत कई सितारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed