फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth Is Not Joining Politics, Says These Are Just Rumours

राजनीति में कदम नहीं रखेंगे रजनीकांत

Sat, 01 Apr 2017 05:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 01 Apr 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Is Not Joining Politics, Says These Are Just Rumours
रजनीकांत
पिछले कई दिनों से चर्चा हो रही थी कि सुपरस्टार रजनीकांत राजनीति में आ सकते हैं। रविवार यानी 2 अप्रैल को रजनीकांत अपने फैंस से मिलने वाले हैं और कहा जा रहा था कि वो इस बात की घोषणा इसी दिन कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने ऐसी सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


इन खबरों पर रजनीकांत ने कहा, 'ये सभी खबरें झूठी हैं। फैंस से मुलाकात काफी समय से होनी थी। इस दिन मैं सिर्फ अपने फैंस से मिलूंगा।'

हाल ही में रजनीकांत ने मलेशिया के प्रधानमंत्री नाजिब रजाक से भी अपने घर पर मुलाकात की थी जिसके बाद इन खबरों ने तूल पकड़ना शुरू किया था। मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात पर सुपरस्टार ने कहा कि वो काफी वक्त से उनसे मिलना चाहते थे।
विज्ञापन


दरअसल 'कबाली' की शूटिंग के दौरान रजनीकांत काफी वक्त तक मलेशिया के मलक्का में रुके थे। इस दौरान मलेशिया की सरकार ने उनकी मदद की थी और रजाक तभी से उनसे मिलना चाहते थे। जब रजनीकांत को पता चला कि रजाक चेन्नई आ रहे हैं तब उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री को अपने घर आमंत्रित किया था। मुलाकात के बाद रजनीकांत ने दोनों की तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed