फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth invited to inauguration ceremony of Ram Temple in Ayodhya BJP leader Ra Arjunamurthy shares post

Ram Mandir: रजनीकांत को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, भाजपा नेता अर्जुनमूर्ति ने साझा किया पोस्ट

Tue, 02 Jan 2024 06:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Jan 2024 06:04 PM IST
सार

भाजपा नेता रा अर्जुनमूर्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सुपरस्टार रजनीकांत नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मिला निमंत्रण पत्र है।

विज्ञापन
Rajinikanth invited to inauguration ceremony of Ram Temple in Ayodhya BJP leader Ra Arjunamurthy shares post
रजनीकांत को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस खास मौके में शामिल होने के लिए तमाम दिग्गज हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। सुपरस्टार रजनीकांत को भी भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। हाल ही में बीजेपी नेता रा अर्जुनमूर्ति ने पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


रजनीकांत को मिला निमंत्रण
अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन होना है। इस मौके पर राजनीति जगत ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत की भी तमाम हस्तियों को बुलावा भेजा गया है। साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार रजनीकांत को भी निमंत्रण दिया गया है। बीजेपी लीडर रा अर्जुनमूर्ति ने बाकायदा व्यक्तिगत रूप से मिलकर रजनीकांत को निमंत्रण पुस्तिका दी है। उन्होंने तस्वीरें भी साझा की हैं।

Palak Tiwari: टूट गई पलक तिवारी और ओरी की दोस्ती? दोनों की चैट का स्क्रीनशॉट वायरल

ये सितारे भी हो सकते हैं शामिल
श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह में कई अन्य सितारों के शामिल होने की खबरें भी हैं। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, टाइग्रर श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, सनी देओल और अजय देवगन को भी न्योता भेजा गया है। इनके अलावा साउथ सुपरस्टार यश और प्रभास को भी बुलावा भेजे जाने की खबरें हैं।


जोर-शोर से चल रहीं तैयारियां
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जनवरी में पूरे विश्व से लाखों श्रद्धालु अयोध्या और प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक शहरों की यात्रा करेंगे। ऐसे में, उन्हें अयोध्या के खोए वैभव की छवि दिखाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए यहां आने वाले अन्य प्रांतों के श्रद्धालुओं को अयोध्या में तीर्थस्थलों के दर्शन के साथ ही यहां की समृद्ध विरासत के साक्षात्कार के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
Vicky-Katrina: कॉफी का आनंद लेते पति की फोटोग्राफर बनीं कटरीना, जैसलमेर से विक्की ने साझा की खूबसूरत तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed