फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Palak Tiwari apologises to Orry aka Orhan Awatramani in viral chat actress Sara Ali Khan name is also involved

Palak Tiwari: टूट गई पलक तिवारी और ओरी की दोस्ती? दोनों की चैट का स्क्रीनशॉट वायरल

Tue, 02 Jan 2024 05:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Jan 2024 05:30 PM IST
सार

एक वक्त था जब ओरी और पलक तिवारी के बीच काफी पक्की दोस्ती थी। लेकिन, इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट को देखकर लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं देख सकते हैं।

विज्ञापन
Palak Tiwari apologises to Orry aka Orhan Awatramani in viral chat actress Sara Ali Khan name is also involved
पलक तिवारी-ओरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि बेशक फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं। लेकिन, वे खबरों में स्टार्स की बराबर ही बने रहते हैं। एक बार फिर ओरी मीडिया की सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है, पलक तिवारी के साथ उनका कथित झगड़ा। कहा जा रहा है कि श्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी का ओरी के साथ झगड़ा हो गया है। दोनों की चैट का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों के बीच हुई बातचीत में सारा अली खान का जिक्र भी है। 

विज्ञापन


वायरल हुआ स्क्रीनशॉट
एक वक्त था जब ओरी और पलक तिवारी के बीच काफी पक्की दोस्ती थी। लेकिन, इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट को देखकर लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं देख सकते हैं। दोनों की दोस्ती में दरार आ चुकी है। पलक तिवारी ओरी से माफी मांगती भी दिख रही हैं, लेकिन ओरी उन्हें माफ करने के मूड में नहीं हैं। 
विज्ञापन


पलक ने मांगी ओरी से माफी?
वायरल चैट में पलक तिवारी ओरी को मैसेज कर माफी मांग रही हैं। इस पर ओरी एक गुस्से वाला इमोजी बनाते हैं। दोनों की बातचीत में सारा अली खान का भी जिक्र है। ओरी न सिर्फ पलक से नाराज दिख रहे हैं, बल्कि कहते हैं, 'तुम्हें बात करनी नहीं आती है'। इसके बाद पलक कहती हैं, 'मैंने माफी मांगी है।' वायरल स्क्रीनशॉट में ओरी की फोटो भी है। कहा जा रहा है कि ये चैट खुद ओरी ने लीक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूजर्स दे रहे ये प्रतिक्रिया
दोनों की बीच की ये तकरार देखकर यूजर्स के अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। कुछ लोग ओरी के व्यवहार पर उनकी क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगर पलक की जगह सुहाना खान, अनन्या या खुशी होतीं, तो भी क्या तुम ऐसे व्यवहार करते?' वहीं, कुछ लोग ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर ओरी, सारा और पलक के बीच हुआ क्या है! बात पलक के वर्क फ्रंट की करें तो बीते वर्ष उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed