फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajinikanth and Dhanush shefali shah Stars start reaching Ayodhya to participate in ram mandir Pran Pratishtha

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए सितारों का अयोध्या पहुंचना शुरू, रजनीकांत और धनुष भी हुए रवाना

Sun, 21 Jan 2024 06:29 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 21 Jan 2024 06:29 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और धनुष को अयोध्या के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया। रामलला के दर्शन करने के लिए हाल ही में शेफाली शाह भी अयोध्या पहुंची हैं।

विज्ञापन
Rajinikanth and Dhanush shefali shah Stars start reaching Ayodhya to participate in ram mandir Pran Pratishtha
रजनीकांत और धनुष - फोटो : social media

विस्तार

अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आम लोग ही नहीं फिल्मी हस्तियां भी उत्साहित हैं। भव्य श्रीराम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन होने जा रहा है। इस समारोह में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। राम मंदिर उद्घाटन के लिए सेलिब्रिटी का अयोध्या पहुंचना शुरू हो गया है। अभिनेत्री कंगना रणौत ने अयोध्या पहुंच कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। वहीं, अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और धनुष को अयोध्या के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया। रामलला के दर्शन करने के लिए हाल ही में शेफाली शाह भी अयोध्या पहुंची हैं, अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


रजनीकांत और धनुष अयोध्या के लिए रवाना
रामलला के अभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए फिल्मी सितारों का अयोध्या पहुंचना शुरू हो गया है। अभिनेत्री कंगना कंगना रणौत श्री राम की नगरी पहुंच गई हैं। वहीं, अब राम मंदिर में आयोजित होने वाले विशाल प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए सुपरस्टार रजनीकांत और धनुष को भी चेन्नई के हवाई अड्डे पर पहुंचते देखा गया है। दोनों स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Hanuman: 'हनुमान' के निर्माताओं ने पूरा किया अपना वादा, कलेक्शन से राम मंदिर को दो करोड़ 60 लाख रुपये किए दान

अयोध्या पहुंचीं शेफाली शाह
अभिनेत्री शेफाली शाह रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच गई हैं। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अभिनेत्री ने अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'मैं अयोध्या आकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा सबसे बड़े सांस्कृतिक क्षणों में से एक है, जिसे सिर्फ हमारा देश और हम भारतीय अनुभव कर सकते हैं। आज मुझे भारतीय होने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हमारे देश की संस्कृति बहुत समृद्ध है, लेकिन हम इससे काफी अनजान हैं।'

 

ये सितारे होंगे शामिल 
फिल्मी जगत से कंगना रणौत के अलावा अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, आशा भोसले, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, नितीश भारद्वाज, मधुर भंडारकर व प्रसून जोशी, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, सनी देओल, चिरंजीवी और रामचरण सहित कई अन्य हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12:15 बजे से 12:45 बजे के बीच होगी। बताया गया है कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से 7,000 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' और 'लाहौर 1947' के लिए तैयार आमिर खान, इस दिन शुरू करेंगे दोनों फिल्मों की शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed