फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajeev Masand In Critical Condition After Testing COVID-19 Positive

कोरोना: धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के सीओओ राजीव मसंद हुए कोरोना संक्रमित, आईसीयू में भर्ती

Mon, 03 May 2021 02:56 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 03 May 2021 02:56 PM IST
सार

राजीव मसंद हुए कोरोना संक्रमित। 
मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कराया गया भर्ती।
राजीव मसंद की हालत बनी हुई है नाजुक।

विज्ञापन
Rajeev Masand In Critical Condition After Testing COVID-19 Positive
राजीव मसंद

विस्तार

धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के सीओओ राजीव मसंद भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये हैं। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें वेटिंलेटर पर रखा गया है। लेकिन आईसीयू में रखने के बाद भी उनके फेंफड़ों में इन्फेक्शन बढ़ गया है और उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है और इस पर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है। 

विज्ञापन


राजीव मसंद ने करीब छह महीने पहले पत्रकारिता छोड़कर फिल्ममेकर करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन में काम शुरू किया था। यहां वो बतौर सीओओ काम कर रहे थे और फिल्मों के सेटअप बना रहे थे। उन्हें नई कंपनी धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (डीसीए) में भी अहम जिम्मेदारी दी गई थीं, यहां पर वो नए टैलेंट को लॉन्च करने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


राजीव मसंद की उम्र 42 साल है और उन्होंने 16 साल की उम्र में पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से की थी। बाद में उन्होंने कुछ सालों तक 'इंडियन एक्सप्रेस' में भी एक फिल्म पत्रकार के तौर पर काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राजीव कुछ सालों तक हिंदी न्यूज चैनल 'स्टार न्यूज' (अब एबीपी न्यूज) के साथ भी एक फिल्म समीक्षक और पत्रकार के तौर पर जुड़ गये। 'स्टार न्यूज़' में वो फिल्मों से जुड़ा कार्यक्रम 'मसंद की पसंद' को होस्ट करने के साथ-साथ फिल्मों की समीक्षा भी करते थे। सेलेब्स राजीव मसंद के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed