फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajat Bedi Own 100 Acre Farmhouse Share His Comeback Journey And Stardom Story

100 एकड़ में फार्महाउस, करोड़ों की संपत्ति का मालिक; इस एक्टर को 14 साल बाद वापस मिला खोया हुआ स्टारडम

Mon, 23 Feb 2026 11:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 23 Feb 2026 11:39 PM IST
सार

Rajat Bedi Comeback In Bollywood: 90 के दशक में नेगेटिव रोल में इस एक्टर ने बॉलीवुड में अपने लिए अलग जगह बनाई। लेकिन 2007 के बाद वह बॉलीवुड से गायब हो गया। 2025 में उसकी वापसी बॉलीवुड में हुई। लंबे वक्त तक फिल्में ना करने के बावजूद भी इस एक्टर के पास करोड़ों की संपत्ति है। 

विज्ञापन
Rajat Bedi Own 100 Acre Farmhouse Share His Comeback Journey And Stardom Story
रजत बेदी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

पिछले साल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने एक सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बनाई। इसमें कई नए और पुराने एक्टर्स नजर आए। फिल्म ‘कोई मिल गया’ में नेगेटिव रोल में नजर आए रजत बेदी ने इस सीरीज में एक दमदार किरदार किया। कई साल बाद उन्हें अपना स्टारडम वापस मिला। लेकिन बॉलीवुड से दूर होकर वह कहां चले गए थे? हालिया एक इंटरव्यू में इस एक्टर ने अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी दिखाई। साथ ही अपने करियर को लेकर भी बातचीत की। 

विज्ञापन

100 एकड़ में फैला फॉर्महाउस देखकर फैंस चौंके 
हाल ही में रजत बेदी ने पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर बातचीत की। यह बातचीत उन्होंने अपने 100 एकड़ में फैले फार्महाउस में की। इस फार्महाउस में उनके पास कई घोड़े और ऑस्ट्रिच थे। कमेंट सेक्शन में लोगों ने हैरान जताई की रजत बेदी फिल्मों से दूर रहे तो इतना पैसे कैसे कमाया। रजत बेदी ने इंटरव्यू में बताया कि वह बॉलीवुड से दूर होने के बाद 20 साल के लिए कनाडा चले गए थे। वह इंटरव्यू में कहते हैं, ‘कनाडा में रहने के बावजूद बॉलीवुड में कोशिश की लेकिन यहां जो दिखता है, वही बिकता है। लेकिन मुझे किसी से शिकायत नहीं है।’ 

विज्ञापन

आर्यन खान के शुक्रगुजार हैं रजत बेदी
रजब बेदी ने आगे इंटरव्यू में बताया है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का उनके पास कॉल आया और ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ऑफर की। रजत बेदी कहते हैं, ‘आर्यन खान ने कहा कि यह रोल मेरे लिए ही लिखा है।जब लोग इस रोल को देखेंगे तो भूल नहीं पाएंगे। उसकी बात सीरीज की रिलीज के बाद सही साबित हुई। मुझे फिर लोग पहचानने लगे।’ इस बात के लिए रजत बेदी काफी शुक्रगुजार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रजत बेदी ने बताए फ्यूचर प्लान?
रजत बेदी ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उनका बेटा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेगा। वहीं बेटी भी बॉलीवुड में आने के बारे में सोच रही है। वह दुआ कर रहे हैं कि उनके बच्चों का करियर बाॅलीवुड में अच्छा चले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed