फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   raj kundra case SEBI imposes Rs 3 lakhs penalty on actor Shilpa Shetty

कार्रवाई: कम नहीं हो रहीं शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें, अब सेबी ने लगाया तीन लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 28 Jul 2021 10:00 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 28 Jul 2021 10:00 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की लगातर सुर्खियों में हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
raj kundra case SEBI imposes Rs 3 lakhs penalty on actor Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा - फोटो : Insatagram- @rajkundra9

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की लगातर सुर्खियों में हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं।  दरअसल, अब खबर है कि सेबी (SEBI) ने शिल्पा शेट्टी पर तीन लाख का जुर्माना लगाया है।  
विज्ञापन


यह जुर्माना राज कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज सेबी (इनसाइडर ट्रेडिंग का निषेध) विनियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है।  बता दें कि राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  इसी बीच सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) भी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एक्शन मोड में है। 
विज्ञापन

 

उधर, दूसरी ओर मुंबई की एस्प्लेनेडे कोर्ट ने राज और रयान थोर्पे की जमानत याचिका खारिज कर दी। गौरतलब है कि इस साल फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट केस का भंडाफोड़ मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने हुआ था। जब क्राइम ब्रांच को पता चला कि इस केस के तार मशहूर बिजेनसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं तो इसकी जांच की जाने लगी। पांच महीने की जांच के बाद क्राइम ब्रांच को पुख्ता सबूत मिले जिसके आधार पर राज को गिरफ्तार किया गया।


मुंबई की क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच कर रही है और आए दिन इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस ने अदालत में कहा कि राज कुंद्रा ने अश्लील फिल्मों का निर्माण एवं व्यापार करके लगभग 1.17 करोड़ रूपये कमाए हैं और यह रुपये उन्होंने अगस्त 2020 से लेकर दिसंबर 2020 के बीच ही कमाए हैं। राज कुंद्रा पिछले लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी को गलत बता रहे थे लेकिन इसी बीच कोर्ट ने उन्हें किसी भी प्रकार की कोई राहत देने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed