फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra Case Mumbai Police Summoned Gehana Vasisth and other persons for questioning in adult film racket

पोर्नोग्राफी केस: गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को मुंबई पुुलिस ने भेजा समन, आज होगी पूछताछ

Sun, 25 Jul 2021 08:37 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 25 Jul 2021 08:37 AM IST
सार

राज कुंद्रा मामले में आए दिन नई कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। हर रोज एक नई बात सामने खुलकर आती है। इसी बीच मुंबई पुलिस ने गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को पोर्नोग्राफी मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है।

विज्ञापन
Raj Kundra Case Mumbai Police Summoned Gehana Vasisth and other persons for questioning in adult film racket
राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें गैर कानूनी तरीके से एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं। इस पूरे मामले में रोज नई कड़ियां खुलकर सामने आ रही हैं। वहीं राज कुंद्रा के इस धंधे के खुलासे के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। हर किसी की अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। मुंबई पुलिस द्वारा तलब किए गए इन लोगों से आज इस पूरे गिरोह के बारे में सवाल किए जाएंगे।

विज्ञापन


वहीं बीते दिनों पूनम पांडे के राज कुंद्रा पर आरोपों के बाद गहना वशिष्ठ उनके बचाव में खड़ी हो गई थीं। गहना ने राज के बचाव में कई बातें सामने रखी थीं। उसके बाद गहना ने एक और बड़ा खुलासा किया था कि राज अपनी साली शमिता शेट्टी संग फिल्म बनाने वाले थे जिसमें गहना की भी भूमिका होती। अब इन सब बातों और खुलासों के बीच सभी की नजरें इसपर टिकी हैं कि आखिर गहना वशिष्ठ के साथ पूछताछ के बाद क्या नई बातें निकलकर सामने आएंगी।
विज्ञापन


बता दें, हाल ही में मुंबई पुलिस ने बताया है कि क्राइम ब्रांच को पोर्नोग्राफी मामले के सिलसिले में तलाशी के दौरान राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली है। क्राइम ब्रांच लगातार इस केस की जांच कर रही है। दरअसल, पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि राज कुंद्रा इस घिनौने रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। पुलिस का कहना है कि राज ने ना सिर्फ 'हॉटशॉट्स' (Hotshots App) एप की शुरुआत की, बल्कि जांच की भनक लगते ही 2019 में इस एप को अपने जीजा प्रदीप बख्शी की लंदन वाली कंपनी केनरिन को बेच भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed