{"_id":"5c0e2fbebdec2241a533bd4e","slug":"rahman-s-music-reality-show-on-your-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके मोबाइल पर रहमान का म्यूजिक रियलिटी शो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आपके मोबाइल पर रहमान का म्यूजिक रियलिटी शो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
A R Rehman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीटी ऐप्स, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, एल्ट बालाजी, ईरॉस नाउ और हूलू की वेब सीरीज की भारत में लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने यू ट्यूब और फेसबुक को भी ओरीजनल सीरीज बनाने के लिए प्रेरित किया है। भारत के यूजर्स के लिए यूट्यूब ने पिछले महीने मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के साथ मिलकर लॉन्च किया देश का पहला वेब म्यूजिक रियलिटी शो अराइव्ड।
विज्ञापन
अराइव्ड के अब तक छह एपीसोड प्रकाशित हो चुके हैं। सातवां सोमवार की शाम 6 बजे रिलीज किया जाएगा। शो के लिए सौ प्रतियोगियों का चयन किया गया और उनकी परफॉरमेंसेस जो रिकॉर्ड करके रहमान के चेन्नई स्टूडियो भेजा गया। शान, क्लिंटन और रहमान ने इस स्टूडियो में और विद्या वॉक्स ने लॉस एंजिलिस से ऑन लाइन जुड़कर इन प्रतिभागियों में से 30 को चुनकर बूट कैंप के लिए आमंत्रित किया है। बूट कैंप में ट्रेनिंग के बाद फाइनिस्ट्स का चयन शुरू हो चुका है। इस दौरान शान की ऊर्जा औऱ उनके हास्य का पुट देखते ही बनता है।
विज्ञापन
देश की इस पहली म्यूजिक रियलिटी शो वेब सीरीज का जितना प्रचार होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ। शो में चयन का फॉर्मूला अच्छा है और कई गायक भी कमाल के हैं। शो में तमाम सारे प्रयोग किए गए। प्रतिभागियों को चयन का परिणाम वीडियो कॉलिंग के जरिए बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शाहरुख खान भी वीडियो कॉलिंग के जरिए शो में दिखे। उनकी अगली फिल्म जीरो में इस शो के विजेता को गाना गाने का मौका मिला है। इस विजेता का एलान फिल्म की रिलीज के हिसाब से ही प्लान किया गया दिखता है। शो की सबसे बड़ी कमजोरी है यूट्यूब की तरफ से कहीं भी बीच में विज्ञापन चला देना। ये शो के फ्लो की सबसे बड़ी बाधा है।