{"_id":"64b1190f5117111c610255d3","slug":"rafuchakkar-star-priya-bapat-talks-about-her-first-love-also-reveals-that-she-lived-in-chawl-for-25-years-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priya Bapat: प्रिया बापट ने किया अपने पहले प्यार का जिक्र! बोलीं- आलीशान जिंदगी में रहने के बाद भी आता है याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priya Bapat: प्रिया बापट ने किया अपने पहले प्यार का जिक्र! बोलीं- आलीशान जिंदगी में रहने के बाद भी आता है याद
Fri, 14 Jul 2023 03:21 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 14 Jul 2023 03:21 PM IST
सार
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने जिंदगी के 25 से अधिक वर्ष दादर के चॉल में काटे हैं। प्रिया बापट के मुताबिक वह शादी होने तक वहीं रहीं।
विज्ञापन
प्रिया बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रिया बापट मराठी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और शो में भी काम किया है। शो 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के लिए उन्हें खासतौर से जाना जाता है। इंडस्ट्री में आने से पहले प्रिया ने खूब पापड़ बेले हैं। वह एक कठिन संघर्ष से गुजरकर यहां तक पहुंची हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने मुश्किल भरे दिनों का जिक्र किया तो बताया कि वह दो दशक से अधिक समय तक चॉल में रही हैं।
विज्ञापन
खूबसूरत यादों का किया जिक्र
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने जिंदगी के 25 से अधिक वर्ष दादर के चॉल में काटे हैं। प्रिया बापट के मुताबिक वह शादी होने तक वहीं रहीं। एक्ट्रेस का कहना है कि एक साथ दीपावली का त्योहार मनाने से लेकर अपने दोस्तों के साथ खेलने तक...चॉल से जुड़ी उनकी ढेर सारी खूबसूरत यादें हैं।
विज्ञापन
Hema Malini: शाहरुख के ऑडिशन से संतुष्ट नहीं थीं हेमा, फिर ऐसे मिला 'दिल आशना है' से करियर का पहला बड़ा ब्रेक
विज्ञापन
चॉल को बताया पहला प्यार!
प्रिया बापट ने बताया कि वह जिस चॉल में रहीं उसकी एक खूबी यह थी कि वहां एक फ्लोर पर बने सभी घरों के दरवाजे अंदर से एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। ऐसे में घर से बाहर निकले बिना ही एक घर से दूसरे घर जाना बहुत आसान था। इस व्यवस्था ने फ्लोर के सभी लोगों को एक-दूसरे से जोड़कर भी रखा हुआ था। प्रिया का कहना है कि अपार्टमेंट सिस्टम लोगों के बीच फासले बढ़ाता है। एक्ट्रेस ने कहा कि बेशक आज वह आलीशान घर में रहती हैं, लेकिन चॉल उनका पहला प्यार है।
Shanthi Priya: अक्षय कुमार के व्यवहार से आहत हैं एक्ट्रेस शांति प्रिया, खिलाड़ी पर लगाए यह गंभीर आरोप
इस सीरीज में आईं नजर
आपको बता दें कि प्रिया बापट, राजकुमार हिरानी की संजय दत्त और अरशद वारसी अभिनीत फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में एक छोटे से रोल में नजर आईं थीं। वर्ष 2012 में आई मराठी फिल्म 'काकस्पर्श' के जरिए उन्हें अच्छी पहचान मिली। प्रिया बीते महीने रिलीज हुई सीरीज 'रफूचक्कर' में नजर आई थीं। 'रफूचक्कर' को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।
College Romance 4 Review: चौथे सीजन में भी कॉलेज में होता दिखा सिर्फ रोमांस, एक अलग ही दुनिया की है ये कहानी