फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   College Romance 4 Review in Hindi Gagan Arora Apoorva Keshav Sadhna Shreya Mehta Nupur Nagpal Jhanvi Rawat

College Romance 4 Review: चौथे सीजन में भी कॉलेज में होता दिखा सिर्फ रोमांस, एक अलग ही दुनिया की है ये कहानी

Fri, 14 Jul 2023 02:42 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Jul 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
College Romance 4 Review in Hindi Gagan Arora Apoorva Keshav Sadhna Shreya Mehta Nupur Nagpal Jhanvi Rawat
कॉलेज रोमांस सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
कॉलेज रोमांस सीजन 4
कलाकार
गगन अरोड़ा , अपूर्वा अरोड़ा , केशव साधना , श्रेया मेहता , नुपुर नागपाल , जाह्नवी रावत और एकलव्य कश्यप आदि
लेखक
आशुतोष पंकज
निर्देशक
आशुतोष पंकज
निर्माता
अरुणाभ कुमार
ओटीटी:
सोनी लिव
रिलीज:
14 जुलाई 2023
रेटिंग
1.5/5

कॉलेज की पृष्ठभूमि पर बनी वेब सीरीज 'कॉलेज रोमांस' के पिछले सीजन में इतने गंदे और अश्लील शब्दों के प्रयोग किए गए कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया और इसका असर यह दिखा कि 'कॉलेज रोमांस सीजन 4' में पिछले सीजन की अपेक्षा कम गालियों का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन सीरीज की कहानी में ऐसी कोई खास बात नजर नहीं आती जो लोगों को आकर्षित कर सके। 'कॉलेज रोमांस सीजन 4' देखने के बाद यही लगता है कि कॉलेज में स्टूडेंट पढाई करने कम बल्कि रोमांस करने जाते हैं।

विज्ञापन

College Romance 4 Review in Hindi Gagan Arora Apoorva Keshav Sadhna Shreya Mehta Nupur Nagpal Jhanvi Rawat
कॉलेज रोमांस सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज  'कॉलेज रोमांस सीजन 4 ' एक बार फिर कॉलेज कैंपस में लौट आया है, जिसमें छात्र क्लास में पढ़ाई नहीं, बल्कि किस लड़के की सेटिंग किस लड़की के साथ है, इस बात पर जोर देते हैं। बीयर पीना और एक दूसरे की टांग खिचाई करना, इस सीजन में आम बात है। बग्गा जब अपनी बहन रावी को एक कमरे का चाभी देते हुए कहता है कि मैंने ताऊ जी को अपने हिसाब से समझा दिया है तुम अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रह सकती हो। तो समझ आता है कि इस कहानी की दुनिया क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

College Romance 4 Review in Hindi Gagan Arora Apoorva Keshav Sadhna Shreya Mehta Nupur Nagpal Jhanvi Rawat
कॉलेज रोमांस सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीरीज के लेखक- निर्देशक आशुतोष पंकज ने सीरीज की रूपरेखा ऐसी तैयार की है कि सिर्फ वही समझ सकते हैं कि इस सीरीज के माध्यम से क्या दिखाना चाह रहे हैं। जरूरी नहीं कि कॉलेज में जाने वाले सभी छात्र रोमांस करने और बीयर पार्टी ही करने जाते हैं। सीरीज का नाम कॉलेज रोमांस है तो जरूरी नहीं कि सिर्फ रोमांस को ही दिखाकर बाकी पहलुओं को नजरअंदाज कर दिया जाए। 

विज्ञापन

College Romance 4 Review in Hindi Gagan Arora Apoorva Keshav Sadhna Shreya Mehta Nupur Nagpal Jhanvi Rawat
कॉलेज रोमांस सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पांच एपिसोड की इस सीरीज में तीन एपिसोड की कहानी तो पार्टीबाजी, एक-दूसरे की टांग खिंचाई और नाइट कैंप में गुजर जाती है। चौथे एपिसोड में कहानी अपनी पकड़ बनाती है, जब सभी दोस्तों को अपनी-अपनी जिमेदारियों का अहसास होता है और उनको लगने लगता है कि मां-बाप के पैसे पर कब तक अय्याशी करेंगे। कुछ करने की सोच में जब उनका वास्तविक जीवन से पाला पड़ता है तब उन्हें अहसास होता है कि एक छोटे से छोटे काम को शुरू करने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ता है।

College Romance 4 Review in Hindi Gagan Arora Apoorva Keshav Sadhna Shreya Mehta Nupur Nagpal Jhanvi Rawat
कॉलेज रोमांस सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बग्गा कॉलेज कैम्पस में मिले जॉब के ऑफर को ठुकरा कर खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है, लेकिन जैसे ही उसे इस बात का अहसास होता है कि एक छोटे से कैफे खोलने के लिए भी पचास जगह से परमिशन लेनी पड़ती है तो उसकी हिम्मत टूट जाती है और कॉलेज कैम्पस में मिले जॉब को करने की सोचता है। कॉलेज की पढाई के खत्म होने से पहले हर किसी के मन में यह सवाल होता है कि आगे क्या करना है ? यह उम्र ही ऐसी होती है, जहां पर तरह-तरह के ख्याल आते हैं कि आगे क्या करें, नौकरी करें या बिजनेस।

College Romance 4 Review in Hindi Gagan Arora Apoorva Keshav Sadhna Shreya Mehta Nupur Nagpal Jhanvi Rawat
कॉलेज रोमांस सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीरीज की कहानी बजाय पार्टीबाजी और लिव इन रिलेशन के दिखाने के, अगर इस बात पर केंद्रित होती कि जीवन में क्या और कैसे बनना है, तो शायद इस सीरीज की पहुंच कहीं और तक जाती। चौथे एपिसोड के बाद पांचवें एपिसोड में एक बार फिर कहानी अपना असर खो देती है। कॉलेज के फेयरवेल पार्टी में जब सभी दोस्त इकठ्ठा होते हैं और एक-दूसरे के प्रति जो गलतफहमी चली आ रही है उसे दूर करते हैं। और, सीरीज की कहानी ऐसे मोड़ पर खत्म होती है, जहां से ऐसा नहीं लगता कि अब इसके आगे का सीजन के बनने की गुंजाइश है।  

College Romance 4 Review in Hindi Gagan Arora Apoorva Keshav Sadhna Shreya Mehta Nupur Nagpal Jhanvi Rawat
कॉलेज रोमांस सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीरीज में श्रेया मेहता ने  दीपिका का किरदार निभाया है। शुरू से ही उसे चिड़चिड़ा दिखाया गया है। बात-बात में उसका चिल्लाना बहुत ही इरिटेट करता है, उसके परफॉर्मेंस में अक्सर अर्चना पूरन सिंह की झलक दिखती रहती है। धत्रप्रिया उर्फ डीपी की भूमिका में नूपुर नागपाल इस सीरीज की सबसे कमजोर कड़ी हैं। पूरी सीरीज में वह पागलों की तरह एक्टिंग करती नजर आई, जिसका कहानी से कुछ भी लेना देना नहीं। 

College Romance 4 Review in Hindi Gagan Arora Apoorva Keshav Sadhna Shreya Mehta Nupur Nagpal Jhanvi Rawat
कॉलेज रोमांस सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गगन अरोड़ा, अपूर्वा अरोड़ा, केशव साधना, जाह्नवी रावत, एकलव्य  कश्यप व अन्य कलाकारों का भी अभिनय सामान्य रहा है, ऐसा लगता है जैसे डायलॉग को रट के बोल दिया हो। किरदार की गहराई को किसी ने भी समझने की कोशिश नहीं की। इस मामले में फिल्म के निर्देशक आशुतोष पंकज की सबसे बड़ी चूक दिखती है कि वह कलाकारों से ठीक से अभिनय नहीं करा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed