फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Radhe Movie Release Time: When Where and How To Watch Of Radhe Your Most Wanted Bhai On May 13 at Zeeplex

Radhe Release Time: जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं सलमान खान की फिल्म 'राधे'

Wed, 12 May 2021 06:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 12 May 2021 06:17 PM IST
सार

  • 13 मई की रिलीज होने जा रही है सलमान की फिल्म 'राधे'।
  • ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ पहली मेगाबजट भारतीय फिल्म भी है जिसकी हाइब्रिड रिलीज होने जा रही है।
  • फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ के निर्देशक प्रभु देवा हैं। 

विज्ञापन
Radhe Movie Release Time: When Where and How To Watch Of Radhe Your Most Wanted Bhai On May 13 at Zeeplex
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान के फैंस के लिए 13 मई का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे रिलीज होने जा रही है। भाईजान ने अपने फैंस से कमिटमेंट की थी कि वे ईद पर उन्हें शानदार तोहफा देंगे और उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। सलमान खान ने अपनी इस फिल्म के लिए अफसोस भी जाहिर किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ गिने चुने सिनेमाघरों में उनकी फिल्म रिलीज तो हो रही है लेकिन वह नहीं चाहते कि फिल्म देखने लोग जाएं और कोरोना संक्रमित होकर घर लौटें। ऐसे में सलमान को ये भी लग रहा है कि ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जीरो भी हो सकता है। फिल्म ‘वॉन्टेड’ में सलमान खान ने अंडरकवर कॉप राधे का रोल किया था और वही रोल वह इस फिल्म में भी करने जा रहे हैं। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ पहली मेगाबजट भारतीय फिल्म भी है जिसकी हाइब्रिड रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन

 

कब कहां और कैसे देख सकते हैं फिल्म

  • फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ ओटीटी और डिश टीवी पर भी रिलीज हो रही है। साथ ही इसे गिने चुने सिनेमाघमों में भी रिलीज किया जा रहा है।

  • राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई 13 मई को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन स्ट्रीम कर दी जाएगी। फिल्म देखने के लिए यूज़र को Zeeplex विकल्प पर जाना होगा, जिसकी तय कीमत चुकानी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जानकारी के मुताबिक इस कॉम्बो ऑफर की कीमत 499 रुपये रखी गई है। इसे खरीदकर लोग ये फिल्म अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर डाउनलोड करके देख सकते हैं।

  • ओटीटी जी5 ने ये तय किया है कि जो दर्शक भी इसके चैनल जी सिनेप्लेक्स पर ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ देखने के लिए भुगतान करेंगे, वे इसके साथ साल भर तक जी5 पर उपलब्ध सामग्री भी देख सकेंगे।

Radhe Movie Release Time: When Where and How To Watch Of Radhe Your Most Wanted Bhai On May 13 at Zeeplex
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ट्रेलर - फोटो : Twitter

फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ सलमान खान की बीते दो साल में रिलीज होने जा रही पहली फिल्म है। इसके पहले सलमान खान की रिलीज हुई लाइन से तीन फिल्मों ‘रेस 3’, ‘भारत’ और ‘दबंग 3’ में उनके फैंस को सलमान खान का स्टाइल एक जैसा ही नजर आया। फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ के निर्देशक प्रभु देवा हैं। राधे, सलमान खान जैसे सुपरस्टार की पहली फिल्म है, जो भारत में किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधे रिलीज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed