फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Madhavan will play role of inventor GD Naidu Edison of India in biopic actor shares film first poster

R Madhavan: आर माधवन ने किया नई फिल्म का एलान, जीडी नायडू की बायोपिक में नजर आएंगे अभिनेता

Fri, 07 Apr 2023 06:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 07 Apr 2023 06:27 PM IST
सार

अभिनेता आर माधवन की नई फिल्म का ऐलान हो चुका है। इस बार वह महान वैज्ञानिक जीडी नायडू की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
R Madhavan will play role of inventor GD Naidu Edison of India in biopic actor shares film first poster
आर माधवन - फोटो : Social media

विस्तार

अभिनेता आर माधवन साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। वह अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। साल 2020 में अभिनेता ने बायोपिक फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' की थी, जिसमें वह नंबी नारायण की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और फिल्म में अभिनेता की अदाकारी को भी खूब पसंद किया गया था। अब आर माधवन एक बार फिर बायोपिक फिल्म में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

वैज्ञानिक की भूमिका में अभिनेता

अभिनेता आर माधवन की नई फिल्म का एलान हो चुका है। इस बार वह महान वैज्ञानिक जीडी नायडू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें कि जीडी नायडू को 'भारत का एडिशन' और 'कोयम्बटूर का धन निर्माता' कहा जाता है। उन्होंने डी बालासुंदरम नायडू के साथ मिलकर अपनी पहली भारतीय इलेक्ट्रिक मोटर विकसित की थी। इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी जारी किया गया है।

Kangana Ranaut: करण जौहर का वीडियो देख भड़कीं कंगना रणौत, डायरेक्टर को दे डाला नया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जारी

जीडी नायडू की विरासत देश में पहली इलेक्ट्रिक मोटर के निर्माण से जुड़ी हुई है। फिल्म का निर्माण मीडियावन ग्लोबल एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। टीम ने कलाकारों के विवरण के साथ फिल्म का आधिकारिक शीर्षक पोस्टर भी जारी किया है। फिल्म में जीडी नायडू के बचपन से लेकर मृत्यु तक की कहानी दिखाई जाएगी।

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड में अपने सफर पर अदिति ने किया खुलासा, बोलीं- नहीं करूंगी 'संघर्ष' शब्द का इस्तेमाल

विज्ञापन

अभिनेता ने शेयर किया पोस्टर

आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर रिट्वीट किया है। फिल्म के पोस्टर में एक व्यक्ति नजर आ रहा है, जो खड़ा हुआ एक कार को देख रहा है। दरअसल, पोस्टर के जरिए यह दर्शाया गया है कि जीडी नायडू अपने गेराज में खड़े हैं, जहां उन्होंने इलेक्ट्रिक मोटर का आविष्कार किया था। अब इस खबर के बाद से अभिनेता के फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
 



Side Roles: साइड रोल निभाकर भी छा गईं ये हसीनाएं, आज भी फिल्म का नाम लेते ही आती है सबसे पहले इनकी याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed