फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Madhavan Saved His Marriage From Divorce With Wife Sarita Birje

R. Madhavan: आर. माधवन की शादी टूट जाती, अगर नहीं लिया होता एक अहम फैसला

Sat, 30 Nov 2024 06:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 30 Nov 2024 06:42 PM IST
सार

अभिनेता आर माधवन की शादी को लगभग 25 साल हो चुके हैं। वह एक खुशहाल शादी-शुदा जीवन जी रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उनकी शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई थी। यह बात हाल ही में एक इंटरव्यू में आर माधवन ने बताई। 
 

विज्ञापन
R Madhavan Saved His Marriage From Divorce With Wife Sarita Birje
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy

विस्तार

आर माधवन ने जब फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया था तो उनकी चॉकलेटी बॉय की इमेज पर लड़कियां फिदा हो गई थीं। आज भी उनका यह चार्म बरकरार है। आर माधवन ने फिल्मों में हिट हो जाने के बाद सरिता से शादी की। दोनों का शुरुआती शादी-शुदा जीवन काफी अच्छा लगा। लेकिन धीरे धीरे एक खास वजह के कारण उनके बीच दिक्कत बढ़ने लगीं। माधवन को तो लगा कि उनकी शादी टूट जाएगी।

विज्ञापन

शादी को डिवोर्स से बचाया 
माधवन ने हाल ही में एक यूट्यूब पर चैनल पर डिवोर्स लॉयर वंदना शाह से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने शादी को डिवोर्स से बचाने के लिए क्या करना चाहिए इस बारे में पूछा। साथ ही वंदना को ही बताया कि कैसे उनकी शादी एक समय में बिखरने के कगार पर आ गई थी। वह बताते हैं कि उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग के कारण पत्नी सरिता काफी इनसिक्योर महसूस करने लगी। यही कारण काफी होता है कि किसी शादी में दूरियां पैदा करने का। इस बात का अहसास जब माधवन को हुआ तो उन्होंने इस समस्या का हल निकालने का सोचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लिया एक जरूरी फैसला 
माधवन आगे इसी इंटरव्यू में बताते हैं कि उन्होंने अपने माता-पिता से इस बारे में सलाह ली। उन्होंने माधवन को उनकी इनकम का ज्वाइंट अकाउंट बनाने को कहा। माधवन ने ऐसा ही किया। इससे सरिता को भी लगने लगा कि मेरी इनकम उनकी भी है। आगे चलकर माधवन और सरिता का रिश्ता बेहतर होने लगा। दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने लगे। इसके अलावा सरिता ने भी माधवन के अभिनय में काम करने की समस्याओं को समझा और स्वीकार किया।इस तरह से माधवन की शादी टूटने से बच गई।

विज्ञापन

माधवन की अगली फिल्में 
माधवन के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह अगले साल तीन फिल्मों में नजर आएंगे। जिसमें ‘दे दे प्यार दे’, ‘शंकरा’, ‘धुरधंर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed