‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ फिल्म के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। फिल्म के एक्टर रहे अभय देओल की माने तो इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट दोबारा साथ काम करने के लिए तैयार है। मगर अभी इस फिल्म की निर्देशक जोया के पास इसके सीक्वेल के लिए कोई कहानी नहीं है।
दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नानू की जानू’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे अभय ने कहा- ‘पिछली फिल्म (2011 में) रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म के सीक्वेल की बातचीत चल रही है। मुझे उम्मीद है कि जोया इसका सीक्वल बनाएंगी। फरहान इसे लेकर खुश हैं और मैंने उन्हें बताया है, लेकिन जोया के पास समय होगा, तो वह जरूर कोई कहानी लाएंगी।’
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जोया अख्तर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग खत्म करने के बाद इस फिल्म के सीक्वल बनाने पर विचार कर सकती हैं। उन्होंने कहा- ‘हमारी तरफ से आप निश्चित हो सकते हैं। हम सभी फिल्म के लिए तैयार हैं, लेकिन अब जोया को हां कहना है। इसके लिए कुछ लिखने का मन बना हुआ है।’
हॉरर कॉमेडी ‘नानू की जानू’ 20 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन फराज हैदर ने किया है। इसके पहले अभय देओल ने अपने ताऊजी धर्मेंद्र के साथ फिल्म न करने की वजहों का भी खुलासा किया था।