फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pushpa The Rule Actor Allu Arjun Rejected Shah Rukh Khan Jawan Cameo Role For this reason

Jawan: शाहरुख के साथ 'जवान' में नजर नहीं आएंगे अल्लू अर्जुन, इस वजह से एक्टर ने किया फिल्म से किनारा

Wed, 01 Mar 2023 10:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 01 Mar 2023 10:23 PM IST
सार

एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने शाहरुख की फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट में इसके पीछे की वजह अभिनेता के बिजी शेड्यूल को बताया गया है।

विज्ञापन
Pushpa The Rule Actor Allu Arjun Rejected Shah Rukh Khan Jawan Cameo Role For this reason
शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म की सफलता के बाद अब फैंस को उनकी आगामी फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया था कि इसमें तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट्स से फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ेंं- Bhool Bhulaiyaa 3: रूह बाबा बने फिर से नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 3' का टीजर आया सामने
विज्ञापन

इस वजह से किया इनकार

एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने शाहरुख की फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट में इसके पीछे की वजह अल्लू के बिजी शेड्यूल को बताया गया है। दरअसल, अल्लू इन दिनों अपनी अपकिंग फिल्म पुष्पा द रूल को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जवान के मेकर्स ने अल्लू को फिल्म की कहानी भी सुना दी थी, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से बात नहीं बन सकी। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से वह अपने किरदार को लेकर काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंं- Filmy Wrap: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म में दिखेंगे कार्तिक और पिता बने तहसीन पूनावाला, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
ये सितारे आएंगे नजर

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अल्लू मौजूदा समय में केवल पुष्पा 2 पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखना चाहते हैं। गौरतलब है कि जवान में शाहरुख के अलावा साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और नयनतारा भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। एटली को मसाला फिल्मों के लिए जाना जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जवान के बाद शाहरुख जल्द ही फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इससे पहले वह मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, थ्री इडियट्स, संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed