Pushpa 2: रिलीज से पहले ही RRR से आगे निकली ‘पुष्पा 2’, विदेशों में इतने करोड़ में बेची जाएगी फिल्म!
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 भारतीय फिल्मों की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पहले भाग को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अब इसके सीक्वल को लेकर देश में विदेश में भी काफी चर्चाएं हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म के पहले भाग के बाद लोग इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 भारतीय फिल्मों की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पहले भाग को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अब इसके सीक्वल को लेकर देश में विदेश में भी काफी चर्चाएं हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
बॉक्स ऑफिस पर सीक्वल हमेशा से ही मनी स्पिनर साबित हुआ है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण कुछ महीने पहले रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर 2 है। फिल्म के पहले भाग में दुनिया भर में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन केजीएफ 2 के धुआंधार प्रदर्शन में दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 1200 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। ऐसे में अब पुष्पा 2 को लेकर भी ऐसी ही संभावनाएं जताई जा रही है।
The Kerala Story: मुश्किल में फंसी 'द केरल स्टोरी'? फिल्म के टीजर के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश
वहीं, फिल्म के निर्माता भी इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहते हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के मेकर्स ने विदेशी थिएट्रिकल राइट्स के लिए एक बड़ी कीमत तय की है। खबरों के मुताबिक मेकर्स में फिल्म के विदेशी अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए 80 करोड़ रुपये से अधिक की राशि तय की है। पुष्पा 2 के विदेशी थिएट्रिकल राइट्स की यह कीमत एसएस राजामौली की आरआरआर (70 करोड़) से भी ज्यादा है।
The Legend of Maula Jatt: पाकिस्तानी फिल्म 'मौला जट्ट' का यूके में धमाल, 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' को पछाड़ा
देश दुनिया में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पुष्पा 2 से विदेशों में ब्लॉकबस्टर कमाई करने की उम्मीद है। अब यह देखना होगा कि वितरक इतनी बड़ी राशि खर्च करने के लिए सहमत होते हैं या नहीं। वहीं, फिल्म की बात करें तो पुष्पा 2 के अगले हफ्ते तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। हाल ही में अल्लू अर्जुन और फिल्म की टीम ने इसका टीजर शूट पूरा किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अपने श्रीवल्ली और एसपी भंवर सिंह शेखावत के किरदारों को निभाते नजर आएंगे।