फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kerala DGP directed Thiruvananthapuram police commissioner to register FIR on The Kerala Story Movie teaser

The Kerala Story: मुश्किल में फंसी 'द केरल स्टोरी'? फिल्म के टीजर के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश

Tue, 08 Nov 2022 08:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Nov 2022 08:21 PM IST
सार

केरल के डीजीपी ने तिरुवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त को 'द केरल स्टोरी' के टीजर पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Kerala DGP directed Thiruvananthapuram police commissioner to register FIR on The Kerala Story Movie teaser
The Kerala Story - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी' की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। केरल के डीजीपी ने तिरुवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त को इस फिल्म के टीजर पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। सीएम को भेजी गई शिकायत के मद्देनजर यह आदेश दिया गया है। मामले में केरल पुलिस का कहना है कि हाई टेक क्राइम इंक्वायरी सेल ने प्रारंभिक जांच की, जिसकी रिपोर्ट डीजीपी को भेजी गई। 

विज्ञापन

 

3 नवंबर को रिलीज हुआ टीजर
बता दें कि बीते गुरुवार को इस फिल्म का टीजर जारी किया गया। टीजर के रिलीज होने के साथ ही इसके विरोध में आवाजें उठने लगीं। टीजर में बताए गए आकंड़े के अनुसार 32 हजार लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया और आतंकवाद की आग में झोंक दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता इस आंकड़े पर आपत्ति जरा रहे हैं। उनका कहना है कि यह राज्य को बदनाम करने की तैयारी है।

The Legend of Maula Jatt: पाकिस्तानी फिल्म 'मौला जट्ट' का यूके में धमाल, 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' को पछाड़ा

विपुल अमृतलाल शाह कर रहे प्रोड्यूस
इस फिल्म के जरिए देश में हिंदुओं के साथ हुए अत्याचार की कहानियों को पेश किए जाने की कोशिश की गई है। फिल्म में प्रलोभन, दबाव और भय दिखाकर अगवा की गई और बहला फुसलाकर ले जाई गई ऐसी युवतियों की कहानी हैं, जिन्हें आतंकवादी संगठनों ने अपना गुलाम बनाकर रख लिया। फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने इस कहानी पर महीनों तक शोध किया है और इस काम में उन्हें तमाम समाजसेवी संगठनों ने भी मदद की है। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं। विपुल का दावा है कि ये फिल्म केरल को झकझोर देने वाली घटनाओं की एक बहुत ही वास्तविक, निष्पक्ष और सच्ची कहानी है।

Filmy Wrap: जापान में जारी RRR का कमाल और फिर मुश्किल में कॉमेडियन वीर दास, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

विज्ञापन

बताया 32 हजार युवतियों का सच!
फिल्म के टीजर में एक महिला की कहानी दिखाई है जो नर्स बनने का सपना देखती है लेकिन उसे उसके घर से अपहरण कर लिया गया और अब वह आईएसआईएस आतंकवादी के रूप में अफगानिस्तान की जेल में बंद है। टीजर में वह अपने धर्म परिवर्तन की कहानी बताती नजर आ रही है और साथ ही वह दावा करती नजर आ रही है कि उसकी तरह केरल की 32 हजार युवतियों का इसी तरह धर्म बदलकर उन्हें आतंकवाद की आग में झोंका गया है। जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तभी से बवाल मचा हुआ है। बता दें कि फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल प्ले कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed