फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Puneeth Rajkumar's fan dies of heart attack after news of actor's death

शोक: पुनीत राजकुमार की मौत की खबर सुनकर प्रशंसक को हार्ट अटैक, तोड़ा दम

Sat, 30 Oct 2021 07:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 30 Oct 2021 07:56 PM IST
सार

पुनीत राजकुमार की मौत की खबर सुनकर उनके एक प्रशंसक ने भी दम तोड़ दिया है। यह प्रशंसक कर्नाटक के चामराजनगर जिले के मारूर गांव में रहता था।

विज्ञापन
Puneeth Rajkumar's fan dies of heart attack after news of actor's death
पुनित राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार की मौत की खबर सुनकर उनके एक प्रशंसक ने भी दम तोड़ दिया है। कर्नाटक के चामराजनगर जिले के मारूर गांव निवासी एक कट्टर प्रशसंक दिवंगत अभिनेता के इस दुनिया को अलविदा कहने की सूचना को सह नहीं पाया और शुक्रवार रात उसे हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद मौत हो गई। गौरतलब है कि अभिनेता पुनीत राजकुमार ने 29 अक्तूबर को अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी उम्र महज 46 साल थी।

विज्ञापन


पुनीत राजकुमार की मौत भी दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। उन्हें एक्सरसाइज करने के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद फौरन अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाये। बताया जा रहा है कि दिवंगत एक्टर के जिस प्रशंसक की मौत हुई है, उसका नाम परशुराम देवम्मनवर था।पुनीत राजकुमार की मौत की खबर के बाद इस शख्स को रात 11 बजे दिल का दौड़ा पड़ा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुनीत की मृत्यु की खबर से उनके एक और प्रशंसक ने आत्महत्या कर ली थी। यह प्रशंसक कर्नाटक के बेलगामी जिले के अथली निवासी था। जिसका नाम राहुल गदिवादारा था। पुनीत के इस फैन ने उनकी मौत के बाद दिवंगत अभिनेता की फोटो को फूलों से सजाया और उसके बाद खुद को फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed