फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Puneet rajkumar mortal remains will be placed at the kanteerva studio for fans to pay their last repect

अलविदा: पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन को बेताब हुए फैंस, कांतीवारा स्टूडियो में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

Fri, 29 Oct 2021 03:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 29 Oct 2021 03:35 PM IST
सार

अभिनेता पुनीत राजकुमार के घर और अस्पताल के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। दरअसल उनके निधन के बारे में जानकर फैंस की भीड़ वहां उमड़ पड़ी है।

विज्ञापन
Puneet rajkumar mortal remains will be placed at the kanteerva studio for fans to pay their last repect
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैंडलवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। महज 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। फैंस लगातार उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे लेकिन वह बच नहीं पाए। उनके निधन ने परिवार और रिश्तेदार ही नही बल्कि इंडस्ट्री और फैंस को भी जबरदस्त झटका लगा है।

विज्ञापन


यहां अंतिम दर्शन करेंगे प्रशंसक

फैंस अपने चहिते अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं। कन्नड़ सरकार से अनुमति लेकर परिवार ने दिवंगत अभिनेता के पार्थिव शरीर को कांतीवारा स्टूडियो में रखने का फैसला किया है जिससे उनके प्रशंसक एक आखिरी बार उनका दर्शन कर सकें।

विज्ञापन

Puneet rajkumar mortal remains will be placed at the kanteerva studio for fans to pay their last repect
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पुनीत के पार्थिव शरीर को कांतीवारा स्टूडियो में स्थानंतरित करने की व्यवस्था की जा रही है ताकि फैंस को उनकी आखिरी झलक देखने को मिल जाए। शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता निधन की खबर पाते ही अस्पताल पहुंचीं। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में पुनीत की हालत देखने पहुंचे। पुनीत के निधन की खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है।

Puneet rajkumar mortal remains will be placed at the kanteerva studio for fans to pay their last repect
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। दरअसल उनके निधन के बारे में जानकर फैंस की भीड़ वहां उमड़ पड़ी है। तमाम दिग्गज सेलेब्रिटीज ने पुनीत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक्टर सोनू सूद ने लिखा, 'दिल टूट गया। तुम हमेशा याद आओगे भाई।' एक्टर पुनीत को फैंस की ओर से अप्पु बुलाया जाता था। वो एक्टर राजकुमार और Parvathamma के बेटे हैं।

एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर ...आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया। यह ठीक नहीं है भाई। दिल टूट गया है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर दिल को बहुत तकलीफ हुई। कितना नेक और शालीन इंसान, उनका गुजरना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा धक्का है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed