फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pune City police have arrested one more accused Kusum Gaikwad related to mumbai cruise drugs case

Cruise Drugs Case: किरण गोसावी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कुसुम गायकवाड को किया गिरफ्तार

Sat, 13 Nov 2021 12:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 13 Nov 2021 12:24 PM IST
सार

इसी क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। 2 अक्तूबर को आर्यन को गिरफ्तार किया गया था और करीब एक महीने तक वह इस केस में जेल में बंद रहा था। 

विज्ञापन
Pune City police have arrested one more accused Kusum Gaikwad related to mumbai cruise drugs case
किरण गोसावी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आए दिन नई खबरें सामने आ रही हैं। पुणे सिटी पुलिस ने किरण गोसावी( क्रूज मामले में एनसीबी का स्वतंत्र गवाह) के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में लश्कर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में एक और आरोपी कुसुम गायकवाड को गिरफ्तार किया है। इसी क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। 2 अक्तूबर को आर्यन को गिरफ्तार किया गया था और करीब एक महीने तक वह इस केस में जेल में बंद रहा था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आर्यन की जमानत याचिका चार बार सेशन कोर्ट ने खारिज की थी लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। हालांकि जमानत की शर्तों में एक शर्त यह है कि हर शुक्रवार को आर्यन को एनसीबी दफ्तर आना होगा। अब तक आर्यन दो बार अपनी साप्ताहिक हाजिरी लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित कल शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर जाने के बाद शाम को भी आर्यन खान मुंबई की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम के सामने पेश हुआ जहां इस मामले में उसका बयान दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन में एनसीबी के सामने हाजिरी लगाने के बाद आर्यन ने एसआईटी के सामने भी पेशकश दर्ज की। रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन से एनसीबी के डेप्यूटी डायरेक्टर जनरल संजय कुमार सिंह ने करीब आधी रात तक सवाल जवाब किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed