{"_id":"64f1afd27a67364294002af6","slug":"producer-sunil-wadhwa-to-make-film-on-habib-tanveer-classic-play-charandas-chor-know-details-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charandas Chor: हबीब तनवीर के मास्टरपीस नाटक 'चरणदास चोर' पर बनेगी फिल्म, सुनील वाधवा को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Charandas Chor: हबीब तनवीर के मास्टरपीस नाटक 'चरणदास चोर' पर बनेगी फिल्म, सुनील वाधवा को मिली जिम्मेदारी
Fri, 01 Sep 2023 03:03 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 01 Sep 2023 03:03 PM IST
सार
नाटकों के इतिहास में 'चरणदास चोर' बेहद खास जगह है। इस नाटक को हबीब तनवीर के सशक्त निर्देशन और कहानी को बयां करने के उनके अद्भुत कौशल के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
चरणदास चोर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
देश के जाने-माने नाटककार दिवंगत हबीब तनवीर की 100वीं जन्म शताब्दी के मौके पर उनके नाटक 'चरणदास चोर' पर फिल्म बनाई जाएगी। कार्मिक फिल्म्स ने इससे संबंधित तमाम अधिकार हासिल कर लिए हैं। हबीब तनवीर ने साल 1975 में रंगमंच की दुनिया का मास्टरपीस रहे चरणदास चोर का निर्देशन किया था। हबीब तनवीर पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। बता दें कि उनके इस नाटक को एंडिनबर्ग फ्रिंग फेस्टिवल में प्रतिष्ठित फ्रिंग फर्स्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस कालजयी रचना ने दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल कीं।
बेहद खास है चरणदास चोर
नाटकों के इतिहास में 'चरणदास चोर' बेहद खास जगह है। इस नाटक को हबीब तनवीर के सशक्त निर्देशन और कहानी को बयां करने के उनके अद्भुत कौशल के लिए भी जाना जाता है। इस नाटक में पेश की गई कॉमेडी और सामाजिक व्यवस्था को लेकर किए गए कटाक्ष का असर इतने सालों बाद आज भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में इस नाटक को आज की तारीख में सिनेमाई पर्दे के लिए एडॉप्ट किया जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। इस नाटक के धारदार संवाद आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले हुआ करते थे।
इसे भी पढ़ें- Choona: चूना लगाने आ रहे हैं जिमी शेरगिल! एक्टर की सीरीज को मिली नई रिलीज डेट, इस दिन नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक
विज्ञापन
सुनील वाधवा बने निर्माता
डिस्ट्रीब्यूटर से निर्माता बने सुनील वाधवा महान नाटककार हबीब तनवीर के अभिनय को फीचर फिल्म में ढालेंगे। सुनील वाधवा, रिलायंस एंटरटेनमेंट, जी स्टूडियोज, पेन, बोनी कपूर, यूटीवी और सोनी पिक्चर्स जैसे उद्योग के दिग्गजों से जुड़े निर्माता बन गए हैं। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन जोर-शोर से शुरू हो चुका है।