फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film Producer Mohammad Riaz passed away at the age of 74

Mohd Riaz Passed Away: फिल्म ‘शक्ति’ के निर्माता रियाज मोहम्मद का मुंबई में निधन, लीलावती में ली आखिरी सांस

Sun, 22 May 2022 10:12 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 22 May 2022 10:12 AM IST
सार

हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में देने वाले निर्माता मोहम्मद रियाज का आज निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन
film Producer Mohammad Riaz passed away at the age of 74
मोहम्मद रियाज (मुशीर रियाज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मशहूर फिल्म निर्माता मोहम्मद रियाज का यहां मुंबई के लीलावती अस्पताल में शनिवार शाम निधन हो गया। कोलकाता के मूल निवासी मोहम्मद रियाज ने अपने निकट संबंधी और कानपुर के मूल निवासी मुशीर आलम के साथ मिलकर फिल्म निर्माण कंपनी मुशीर रियाज प्रोडक्शंस बनाई और 70 व 80 के दशक के सुपर सितारों के साथ तमाम हिट फिल्में बनाईं। वह 74 साल के थे। उनके साझीदार मुशीर आलम का भी तीन साल पहले निधन हो गया था।

विज्ञापन
मुशीर रियाज प्रोडक्शंस का हिंदी सिनेमा में एक समय में जलवा रहा है। उनके दफ्तर में उस समय के बड़े सितारों और दिग्गज निर्देशकों की महफिलें जमा करती थी। मुशीर आलम और मोहम्मद रियाज ने मिलकर जो फिल्में बनाईं, उनमें राजेश खन्ना, दिलीप कुमार, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती और अनिल कपूर जैसे सितारों की फिल्में शामिल हैं। मुशीर और रियाज दोनों परिवारों के करीबी लोगों ने मोहम्मद रियाज के निधन की पुष्टि की है। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
मोहम्मद रियाज ने अपने रिश्तेदार और पार्टनर मुशीर आलम के साथ मिलकर सफर (1970), महबूबा (1976), बैराग (1976), अपने पराये (1980), राजपूत (1982), शक्ति (1982), जबरदस्त (1985), समुंदर (1986), कमांडो (1988), अकेला (1991) और विरासत (1997) शामिल हैं। सेहत बिगड़ने के चलते उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंतिम समय उनके परिवार के लोग उनके साथ ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुशीर रियाज प्रोडक्शंस के मुशीर आलम का ताल्लुक कानपुर से था और वह वहां के बड़े चमड़ा कारोबारी रहे। मुशीर आलम का निधन अभी तीन साल पहले ही हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed