फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Producer Kapil Sharma turns playback singer for his untitled Punjabi film

कॉमेडी और एक्टिंग के बाद गाना भी गाएंगे कपिल शर्मा

Mon, 20 Mar 2017 12:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 20 Mar 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Producer Kapil Sharma turns playback singer for his untitled Punjabi film
कपिल शर्मा
कॉमेडी और अभिनय के बाद टेलीविजन कलाकार कपिल शर्मा अब गाना गाने में अपना हाथ आजमाएगें। कपिल शर्मा इन दिनों एक पंजाबी फिल्म को प्रोडयूस कर रहे हैं। अभी तक इस फिल्म का नाम नही रखा गया है। फिल्म के लीड अभिनेता दमनप्रीत सिंह ने ये बताया है कि कपिल इस फिल्म के प्रोडयूस तो करेंगे ही साथ ही इस पंजाबी फिल्म के गानें भी गायेंगे।
विज्ञापन


हालांकि ये पहली बार नहीं होगा जब कपिल शर्मा की आवाज गानों में सुनाई देगी। इससे पहले भी कपिल ने कुछ गानों को अपनी आवाज दी है। 

कपिल शर्मा इस फिल्म में अभिनय नही कर रहें है। वो इसे सिर्फ प्रोडयूस करेंगे। साथ ही बता दें राजीव डिंगरा की आने वाली फिल्म 'फिरंगी' में कपिल शर्मा लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में ईशिता दत्त और इरफान खान हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म है। 
विज्ञापन


इस फिल्म में कपिल एक गांव में रहने वाले लड़के की भूमिका निभाएंगे, जिसे बचपन के दिनों से ही एक एनआरआई लड़की से प्यार हो जाता है। ईशिता दत्त एनआरआई लड़की के रोल में सामने आएंगी। फिल्म की रीलीज डे़ट अभी तय नही की गई है, लेकिन ये साफ है कि साल 2017 में ही ये फिल्म रीलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले कपिल शर्मा 'किस किस को प्यार करूं' फिल्म से अपना डेब्यू कर चुकें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed