{"_id":"5c49a849bdec225eb27a9b58","slug":"producer-dinesh-vijan-on-live-in-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब लिव इन के सवाल पर क्लीन बोल्ड हो गए लुकाछुपी के प्रोड्यूसर दिनेश विजन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब लिव इन के सवाल पर क्लीन बोल्ड हो गए लुकाछुपी के प्रोड्यूसर दिनेश विजन
Thu, 24 Jan 2019 05:28 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 24 Jan 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
पिछले साल स्त्री जैसी सरप्राइज हिट देने वाले प्रोड्यूसर दिनेश विजन की अगली फिल्म लुका छुपी का ट्रेलर आज मुंबई में धूम धमाल और मस्ती के बीच रिलीज किया गया। कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की लीड कास्ट वाली इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना भी दमदार किरदारों में हैं। फिल्म शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित है और फिल्म का ट्वविस्ट ये है कि हीरो हीरोइन के लिव इन में रहने के फैसले के बाद दोनों के परिवार भी उनके साथ रहने चले आते हैं।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने शो होस्ट करने की कोशिश की और अपनी पत्नी के सामने लिव इन के बारे में सवाल पूछे जाने पर क्लीन बोल्ड हो गए। कृति सैनन ने दिनेश से ये सवाल पूछा और इससे पहले कि दिनेश विजन की हालत स्टेज पर और पतली होती फिल्म में काम कर रहे पंकज त्रिपाठी ने स्टेज पर आकर मामले को संभाल लिया।
मशहूर सिनेमैटोग्राफर लक्ष्मण उतेकर इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में बतौर डायरेक्टर बोहनी कर रहे हैं। लक्ष्मण इससे पहले मराठी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर को काफी तारीफ मिल रही है और खुद दिनेश विजन ने कहा कि अब समय कहानियों का है। और, जिसकी कहानी में दम होगा वहीं कामयाबी पाएगा।