फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Producer Boney Kapoor Talks About brother Anil Kapoor acting passion shared a humorous story of Subedaar actor

Boney Kapoor: जब यह रोल करके दो-तीन दिनों तक नहीं नहाए अनिल कपूर, बड़े भैया बोनी कपूर ने सुनाया मजेदार किस्सा

Thu, 26 Dec 2024 09:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Dec 2024 09:31 AM IST
सार

Boney Kapoor: बोनी कपूर हाल ही में अपने छोटे भाई अनिल कपूर के अभिनय के प्रति जुनून के बारे में बात करते दिखे। उन्होंने अभिनेता से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया।

विज्ञापन
Producer Boney Kapoor Talks About brother Anil Kapoor acting passion shared a humorous story of Subedaar actor
बोनी कपूर-अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनिल कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। 68 की उम्र में भी वे गजब की फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। बीते वर्ष दिसंबर में उन्होंने 'एनिमल' में धमाल मचाया तो इस साल जनवरी में फिल्म 'फाइटर' में दिखे। हाल ही में उनकी फिल्म 'सूबेदार' का एलान हुआ है। अनिल कपूर के भीतर अभिनय का जुनून है और वे बचपन से ही अभिनय की दुनिया में आना चाहते थे। इसका खुलासा उनके बड़े भाई बोनी कपूर ने किया है। उन्होंने अनिल कपूर से जुड़ा एक वाकया याद किया है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:
Year Ender 2024: शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक, 2025 में रिलीज होंगी बड़े सितारों की ये फिल्में

विज्ञापन

इस अभिनेता का किरदार किया अदा
बोनी कपूर ने बताया कि एक बार ऐसा हुआ था कि अनिल कपूर दो-तीन दिनों तक नहीं नहाए थे। यहां तक कि मुंह भी नहीं धोया। इसके पीछे वजह थी। उन्होंने शशि कपूर के चाइल्ड वर्जन का किरदार अदा किया। इसके बाद दो-तीन दिन इसलिए नहीं नहाए कि कहीं मेकअप ने हट जाए। उनका कहना है था कि सबको पता चलना चाहिए कि 'अब मैं एक्टर बन गया हूं'। बोनी कपूर ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि अनिल कपूर ने यह किरदार स्कूल में एक नाटक के दौरान किया था। 

बोले- बहुत मेहनत करके आगे बढ़े अनिल
बोनी कपूर ने कहा कि अनिल कपूर ने अभिनय की दुनिया में आने के लिए बहुत संघर्ष किया है। निर्माता ने कहा, 'अनिल की शुरुआत मुश्किलों भरी रही। फिल्म 'एक बार कहो' उसने बहुत छोटी रोल किया, जहां वे दूसरे हीरो के सहायक थे। तमिल, तेलुगु में काम किया। मणिरत्नम की पहली फिल्म में भी अभिनय किया। अनिल हमेशा से मेहनती रहे हैं'। बोनी कपूर ने आगे कहा, 'रमेश सिप्पी की एक फिल्म के लिए अनिल कपूर ने अपनी पूरी छाती के बाल शेव कर लिए थे, जिससे कि वह 16 साल के लड़के जैसा दिख सके। अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए पुल-अप करते थे'।

ये खबर भी पढ़ें:
Box Office Collection Report: पहले दिन ही फेल हुई 'बेबी जॉन', 'मुफासा'-'पुष्पा 2' को नहीं दे सकी मात

विज्ञापन

ओटीटी पर रिलीज होगी 'सूबेदार'
अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'सूबेदार' से उनका फर्स्ट लुक साझा किया गया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। उनके अपोजिट राधिका मदान नजर आएंगी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें:
Katrina Kaif: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने मनाई क्रिसमस पार्टी, दिखा प्यारा सांता क्लॉज, तोहफों के साथ लिखा नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed