फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   problem in bajirao mastani film shooting

रुक गई रणवीर-दीपिका की बनती हुई फिल्म

Thu, 09 Oct 2014 08:09 AM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
 problem in bajirao mastani film shooting

संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट 'बाजीराव मस्तानी' मुश्किल के घेरे में आ गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की डिजाइनिंग टीम को उनका भुगतान ना किये जाने के चलते वे भड़क गए हैं और इसके चलते वे खुलकर विरोध में सामने आ गए हैं।

विज्ञापन


एक सूत्र के अनुसार, "ना ही तो इन कार्यकर्ताओं को उनका वेतन समय पर दिया गया है और ना ही वाहन भत्ता, जिसके चलते उन्होंने असहयोग आंदोलन जारी कर दिया है। जिसे ठहराव की प्रक्रिया पर लाया गया है।" फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका और प्रियंका चोपड़ा दोनों के ही साथ रोमांस करते नजर आएँगे।
विज्ञापन

नहीं हो रहा है भुगतान

 problem in bajirao mastani film shooting

सूत्र ने बताया, "इन कार्यकर्ताओं को दशहरे पर भी काम करने के लिए बुलाया गया था लेकिन तब भी इन्हें वेतन नहीं दिया गया, जिसके बाद सेट निर्माण को निलंबित कर दिया गया था​। इसके बाद इसे दोबारा से तभी शुरू किया जा सका जब उन्हें उनका वेतन दे दिया गया।"

​​ एलाइड मजदूर यूनियन नेता, ​गंगेश्वर श्रीवास्तव ने खबरों की पुष्टि की​, "हां हमने बाजीराव मस्तानी के सेट पर असहयोग आंदोलन चलाया था क्योंकि कार्यकर्ताओं को वेतन नहीं दिया गया था और वे इसका इंतजार कर रहे थे। अभी तक भी 18 लाख की पेमेंट का मुद्दा नहीं सुलझा है।

जिन्हें दशहरे पर बुलाया गया था उन्हें भी मुश्किल से सिर्फ वाहन भत्ता ही दिया गया। जिसके चलते भी उन्होंने सेट पर काम करने से इंकार कर दिया। ​अब फिल्म निर्माण गृह ने कुछ और दिन रुकने के लिए कहा है, और अगर उन्होंने इसके बाद अपने कहे को पूरा नहीं किया तो हम असहयोग आंदोलन करेंगे​।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed