फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka shares a personal habit

प्रियंका ने शेयर की अपनी एक बेहद निजी आदत

Sat, 23 Aug 2014 08:13 AM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
priyanka shares a personal habit

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने अनुबंधों को पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। लेकिन जो बात उन्हें सबसे ज्यादा दुखी करती है, वह है सवेरे जगना।

विज्ञापन


प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "सवेरे जगना नापसंद है.. लेकिन काम पर जाना पसंद है। यही जीवन की विडंबना है। फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने की शूटिंग के लिए तैयार हूं।"
विज्ञापन


फिल्म शूटिंग के अलावा प्रियंका इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'मैरी कॉम' के प्रचार में भी खासी व्यस्त हैं। प्रियंका की यह फिल्म पांच सितंबर को रिलीज होगी। प्रियंका इस फिल्म में फीमेल बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार निभा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों तनाव में भी

priyanka shares a personal habit

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों तनाव में भी हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें कोई परेशान कर रहा है। यह काम एक ‌अभिनेत्री का है। वह उनकी एक व्यक्तिगत बात को सबके सामने पेश कर रही है।

चर्चा है कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी को-स्टार अनुष्का शर्मा से बहुत नाराज हैं। ये दोनों निर्देशक जाया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में साथ काम कर रही हैं। परंतु कहा जा रहा है कि अनुष्का अपनी सीनियर ऐक्टर के खिलाफ लोगों से उल्टी-सीधी बातें कर रही हैं। यह बातें प्रियंका तक पहुंच चुकी हैं और वह अनुष्का से खफा हैं।


सुनते हैँ कि अनुष्का शर्मा ने उनकी उस सेल्फी के बारे में गॉसिप फैलाई है जो उन्होंने स्पेन में ली थी। अनुष्का शर्मा जब से स्पेन से शूटिंग करके मुंबई लौटी हैं तब सबको बता रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा कैसे फिल्म के एक हीरो के साथ वहां बहुत नजदीक हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed