{"_id":"5b331f624f1c1bf76e8ba47e","slug":"priyanka-pandit-said-bhojpuri-actor-khesari-lal-yadav-threatened-her-on-call","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने फेसबुक लाइव पर उड़ेला दर्द, खेसारी लाल पर जड़े गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने फेसबुक लाइव पर उड़ेला दर्द, खेसारी लाल पर जड़े गंभीर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों की जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका पंडित उर्फ गार्गी पंडित ने भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर धमकी देने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर अपने फैंस से मुखातिब होते हुए उन्होंने ने बताया कि भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम न देने और मारने की धमकी दे रहे है।
दरअसल यह पूरा मामला उस समय शुरू हुआ जब एक्टर खेसारी लाल ने अपने एक इंटरव्यू में यह कहा कि भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल, पवन सिंह और दिनेश लाल उर्फ निरहुआ के बिना कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इन तीनों को हटा दिया जाए तो भोजपुरी सिनेमा में कुछ भी नहीं बचेगा है।
इतना ही नहीं प्रियंका ने दावा किया है कि इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल ने उनके खिलाफ अपशब्द और औकात दिखाने जैसे शब्द को इस्तमाल किया। इसके बाद प्रियंका ने फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि खेसारी लाल उनको भोजपुरी सिनेमा में काम न दिलाने की धमकी तक दे रहे हैं। प्रियंका के अनुसार खेसारी लाल ने उनसे कहा कि वह उनके साथ काम नहीं कर रहे हैं इसलिए वह परेशान हो रही है।

प्रियंका ने आगे कहा कि खेसारी लाल मुझे अलग-अलग फोन नंबर से धमकियां दिलवा रहे हैं। प्रियंका को जिस नंबर से धमकियां मिल रही हैं वह नंबर उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किए। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से मुझे धमकियां मिल रही हैं अगर मुझे कुछ होता है तो उसे जिम्मेदार सिर्फ खेसारी लाल होंगे।
आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका पंडित भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू के साथ फिल्म ‘आवारा बलम’ में नजर आई थीं। बतौर एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने साल 2012 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की हैं।