{"_id":"5d332e158ebc3e6ca164fe8f","slug":"priyanka-chopra-will-produce-film-with-indian-and-american-actors","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका को जरूरत है 20 भारतीय कलाकारों की, नई फिल्म में लगाएंगी भारतीय मसालों का तड़का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका को जरूरत है 20 भारतीय कलाकारों की, नई फिल्म में लगाएंगी भारतीय मसालों का तड़का
Sat, 20 Jul 2019 08:52 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 20 Jul 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Amar Ujala
जिस तरह हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री का फोकस इन दिनों स्वदेशी कहानियों पर होता जा रहा है, वैसे ही हॉलीवुड भी अब भारतीय कहानियों में और दिलचस्पी दिखाने लगा है। हाल ही में ये दिलचस्पी खुद हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और अमेरिकी सरजमी पर भी काफी शोहरत बटोर चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई है। प्रियंका अब जल्द ही एक नई कॉमेडी फिल्म बनाने वाली हैं। जो भारत और अमेरीका दोनों में फिल्माई जाएगी, साथ ही साथ इसमें काम करने के लिए कई भारतीय कलाकारों का भी चयन किया जाएगा।
दरअसल कुछ ही वक्त पहले खबर आई थी कि प्रियंका और अमेरिकी अभिनेत्री मिंडी कैलिंग एक साथ मिलकर एक फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं। अब इस खबर पर यूनिवर्सल पिक्चर्स मुहर लग चुकी है। दोनों के इस प्रोजेक्ट के राइट्स पहले ही यूनिवर्सल पिक्चर्स ने खरीद लिए हैं। यह फिल्म एक वैडिंग कॉमेडी होगी जिसमें अमेरिकी मेयोनीज के साथ भारतीय मसालों का तड़का लगेगा। इसीलिए प्रियंका ने तीन बड़ी कास्टिंग एजेंसी भी कार्यरत की हैं। इन तीन एजेंसी का काम 20 भारीतय कलाकारों को ढूंढना है जो फिल्म में अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
वहीं इन कलाकारों में हर कलाकार देश के अलग अलग कोने से लिए जाएंगे, जिस में खास तौर पर तमिल कलाकारों का चयन होगा। कुछ वक्त पहले शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक पर काम खत्म कर चुकी प्रियंका की प्रोडक्शन टीम इस साल अक्टूबर के महीने में आकर शूटिंग के लिए जगहों का निरीक्षण करेगी, जिसके बाद साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।