फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra will four characters become bollywood number one

चार किरदारों से प्रियंका बन जाएंगी नंबर वन

Mon, 26 Jan 2015 01:19 PM IST
Updated Mon, 26 Jan 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra will four characters become bollywood number one

प्रियंका चोपड़ा की साल 2014 में भले ही सिर्फ दो फिल्में आई हों लेकिन इन दोनों फिल्मों से प्रियंका ने बता दिया है कि बॉलीवुड में नंबर एक की दावेदारी से पहले उनसे पार पाना होगा। पिछले साल प्रियंका की 'गुंडे' और 'मैरी कॉम' आई थी। पर इस साल प्रियंका चार अलग-अलग रूपों में नजर आएंगी।

विज्ञापन


प्रियंका ने फिल्मफेयर रेड कार्पेट इवेंट के दौरान जिक्र किया कि, 'इस साल मैं अच्छी फिल्में कर रही हूं और बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। 2015 में प्रियंका चोपड़ा 'दिल धड़कने दो', 'बाजीराव मस्तानी', 'गंगाजल2' और 'मैडमजी' में नजर आएंगी।
विज्ञापन

इस साल चार अलग-अलग किरदारों में प्रियंका

Priyanka Chopra will four characters become bollywood number one

प्रियंका चोपड़ा के अनुसार 'फिल्म 'गंगाजल2' में वे एक महिला पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहीं हैं जबकि 'मैडमजी' में नृत्यांगना की भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी काशीबाई के रूप में नजर आएंगी। प्रियंका की ये चारों फिल्में नामचीन निर्देशकों के साथ हैं।

फिल्म 'दिल धड़कने दो' की निर्देशक जोया अख्तर हैं, तो 'बाजीराव मस्तानी' संजय लीला भंसाली की फिल्म है। फिल्म 'मैडमजी' मधुर भंडारकर बना रहे हैं और 'गंगाजल2' प्रकाश झा की है और प्रियंका खुद 'मैडमजी' बना रही हैं। सिगिंग के बाद इस साल प्रियंका फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed