फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Takes Part In Vogue Famous 73 Questions Series, Promotes Hollywood Film 'Baywatch'

'बेवॉच' के प्रमोशन में बोलीं प्रियंका - 'कीड़े तक खाए हैं मैंंने'

Thu, 25 May 2017 01:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 25 May 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Takes Part In Vogue Famous 73 Questions Series, Promotes Hollywood Film 'Baywatch'
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वो फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने वोग मैगजीन के फेमस 73 सवालों वाली सीरीज में पार्ट लिया। सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।
विज्ञापन


प्रियंका ने सभी सवालों के जवाब अपने न्यूयॉर्क के घर में दिए। भारत के बारे में अमेरिकी लोगों के वहम के बारे में प्रियंका ने कहा कि अमेरिकी लोगों को लगता है कि सभी भारतीय अरेंज मैरिज करते हैं। वहीं प्रियंका ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने हाल ही में जिम्बॉब्वे की ट्रिप के दौरान कीड़े खाए थे।
विज्ञापन


प्रियंका ने पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट के फेमस गाने को भी गाया। उन्होंने अपना फेवरेट हिंदी मुहावरा भी बताया। प्रियंका ने कहा कि 'जैसी करनी वैसी भरनी' उन्हें काफी पसंद है। अपनी जिंदगी के तीन सबसे महत्वपूर्ण गोल के बारे में प्रियंका ने कहा, 'मैं दुनिया के सारे देश घूमना चाहती हूं और बहुत सारे बच्चे भी चाहती हूं। तीसरे गोल के बारे में मैं अभी भी सोच रही हूं कि वो क्या होगा।' प्रियंका की 'बेवॉच' फिल्म आज रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म भारत में 2 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे देखिए प्रियंका का पूरा इंटरव्यू- 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed