फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra's mother shares photo with son Siddharth Chopra and his rumoured girlfriend

सोशल मीडिया: प्रियंका चोपड़ा की मां ने शेयर की सिद्धार्थ और नीलम की तस्वीर, एक्ट्रेस ने लिखी यह बात...

Sat, 08 Jan 2022 05:22 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 08 Jan 2022 05:22 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरह ही उनकी मां मधु चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वैसे भी प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के सबसे करीब हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra's mother shares photo with son Siddharth Chopra and his rumoured girlfriend
मधु चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरह ही उनकी मां मधु चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वैसे भी प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के सबसे करीब हैं। प्रियंका भी अक्सर मां की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी कथित प्रेमिका नीलम उपाध्याय के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर वेकेशन की थी। हालांकि, अभी तक परिवार की तरफ से सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Dr Madhu Akhouri Chopra (@drmadhuakhourichopra)

विज्ञापन


इस तस्वीर को शेयर करते हुए मधु चोपड़ा ने लिखा, सावंतवाड़ी की यात्रा की स्मृति लेन.. जहां हर सूर्यास्त और सूर्योदय की एक कहानी है। मां की इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा ने भी टिप्पण की। उन्होंने इस तस्वीर के नीचे कमेंट करते हुए लिखा कि वह भी इस जगह जाना चाहती हैं। मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दो तस्वीर नेचर की भी है। सिद्धार्थ और नीलम के रिलेशनशिप की अफवाहें अक्सर आती रहती हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक इसे लेकर कोई बात नहीं कही है। इससे पहले अक्तूबर  में सिद्धार्थ ने नीलम के बर्थडे पर एक नोट लिखा था। जिसमें उन्होंने उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी और उन्हें महान प्रेरणा बताया था। वहीं, नीलम ने भी सिद्धार्थ के बर्थडे पर एक पोस्ट लिखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मधु चोपड़ा  ने अपने एक इंटरव्यू में दामाद निक की खूब तारीफ की थी। उन्होंने उन्हें अद्भुत व्यक्ति बताया था और कहा था कि हर कोई निक से प्यार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed