'देसी गर्ल': प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर से नहीं हटेंगी नजरें, फैंस ने बताया 'परफेक्ट सेल्फी क्वीन'
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने नेशनल सेल्फी डे मनाते हुए अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। यह सेल्फी देखकर प्रिंयका के फैंस ने उन्हें 'परफेक्ट सेल्फी क्वीन' का नाम दे दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिनमें अक्सर निक जोनस भी साथ में दिखाई देते हैं। प्रियंका ज्यादातर समय अपनी सुसराल अमेरिका में बिताती हैं। प्रियंका अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, नेशनल सेल्फी डे के मौके पर प्रियंका ने अपनी एक कूल सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की है जो तेजी से वायरल हो रही है।
ऐसे मनाया सेल्फी डे
'देसी गर्ल' की यह तस्वीर बेहद खास है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका नीले और सफेद रंग के टॉप में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने सन ग्लास भी पहना हुआ है। तस्वीर में प्रियंका काफी कूल और खूबसूरत दिख रही हैं। फैंस को प्रियंका का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तस्वीर के साथ ही प्रियंका ने एक कूल कैप्शन भी लिखा है जो खूब चर्चा में है।
देखें प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम पोस्ट -
प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'जश्न मनाने का एकमात्र उचित तरीका #NationalSelfieDay।' सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की यह सेल्फी तेजी से वायरल हो रही है। देसी गर्ल के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और साथ ही उनकी तारीफ करते थम नहीं रहे हैं। कोई उन्हें 'परफेक्ट सेल्फी क्वीन' कह रहा है तो किसी ने उन्हें 'परियों की तरह सुंदर' बताया है।
प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों 'विक्टोरियाज सीक्रेट' के कैम्पेन का हिस्सा बनने के कारण भी सुर्खियों में रहीं। प्रियंका को मशहूर लॉन्जरी कंपनी ने अपना एंबेसडर बनाया है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका रुसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सिटाडेल' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी थे।