फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra reacted on Jee Le Zaraa co-star Alia Bhatt pregnancy as she returns India After 3 years

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भारत लौटते ही बटोरीं सुर्खियां, आलिया की प्रेग्नेंसी पर दिया ऐसा रिएक्शन

Tue, 01 Nov 2022 05:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 01 Nov 2022 05:17 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा, कोरोना महामारी के बाद पहली बार भारत आई हैं। तीन साल बाद अपने देश लौटकर वह काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा कर अपनी खुशी को जाहिर किया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra reacted on Jee Le Zaraa co-star Alia Bhatt pregnancy as she returns India After 3 years
priyanka chopra - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा तकरीबन तीन साल बाद भारत लौट आई हैं। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से वह भारत नहीं आ पा रही थीं। हालांकि, अब इतने समय बाद अपने देश लौटने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इतना ही नहीं घर पहुंचते ही प्रियंका ने अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर जिस चीज ने सबका ध्यान आकर्षित किया वह था आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन।

विज्ञापन

दरअसल, जब प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं, तब वहां मौजूद पपराजी ने अभिनेत्री से आलिया भट्टी की प्रेग्नेंसी के बारे में सवाल किया। हालांकि, प्रियंका ने मीडिया कर्मियों को कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने बस हल्की-सा मुस्कुराकर अपनी प्रतिक्रिया दी और फिर कार में बैठ गईं। फैंस अभिनेत्रा का यह प्यारा सा रिएक्शन देखकर काफी खुश हैं। यही कारण है कि वह इस वीडियो को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर पर बैठ सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, पति के गाने पर झूमती नजर आईं डांसिंग क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ब्लू को-ऑर्ड सेट, वाइट स्नीकर्स में काफी प्यारी लग रही थीं। प्रियंका ने फ्लाइट की विंडो से तस्वीर क्लिक कर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इस तस्वीर में उन्होंने मुंबई की पहली झलक को अपने फोन में कैद किया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने कार से निकलते वक्त सड़क का वीडियो भी शूट कर पोस्ट किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा, "मुंबई मेरी जान।"

यह भी पढ़ें: कटरीना कैफ की 'फोन भूत' देख फूले नहीं समाए विक्की कौशल, बोले- मस्ती और पागलपन से है भरपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed