{"_id":"6590f50a6f6797049a013da3","slug":"priyanka-chopra-mom-dr-madhu-emphasized-the-importance-of-joint-family-system-slams-nuclear-family-set-up-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: 'एकल परिवार के कॉन्सेप्ट को खत्म कर देना चाहिए', प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बड़ा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: 'एकल परिवार के कॉन्सेप्ट को खत्म कर देना चाहिए', प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बड़ा बयान
Sun, 31 Dec 2023 10:38 AM IST
अनुपमा कुमारी
अमर उजाला एंटरटेन्मेंट डेस्क
अमर उजाला एंटरटेन्मेंट डेस्क
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 31 Dec 2023 10:38 AM IST
सार
प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अमेरिका में अपनी पति निक जोनास के साथ रह रही हैं। 2018 में उन्होंने निक से शादी रचाई थी। पिछले साल ही दोनों एक प्यारी सी बेटी मालती के माता-पिता बने हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
डॉक्टर मधु चोपड़ा की पहचान सिर्फ ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की मां के रूप में ही नहीं है। डॉक्टर मधु चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। स्किन केयर और फिटनेस को लेकर हमेशा डॉक्टर मधु लोगों को जागरूक करती रहती हैं। पिछले दिनों मधु चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के बचपन और 'एकल परिवार' का बच्चों की परवरिश पर असर के बारे में मीडिया से खुलकर बात की।
डॉक्टर मधु का मानना है बच्चों की सही परवरिश के लिए संयुक्त परिवार सही है। संयुक्त परिवार यानी जहां चाचा, चाची, बुआ, दादा, दादी, मामा, मामी सब साथ में रहते हैं और एकल परिवार में सिर्फ मां-बाप और बच्चे ही रहते हैं। एकल परिवार में पले बच्चे पारिवारिक मूल्यों को नहीं जान पाते हैं। संयुक्त परिवार में बच्चों को कभी अकेलापन महसूस नहीं होता है। उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका चोपड़ा का उदाहरण देते हुए कहा, ''मैं हमेशा से एक कामकाजी स्त्री रही हूं। जब प्रियंका छोटी थी तब भी मैं ऑफिस जाती थी, लेकिन वे कभी अकेले नहीं रहीं। घर में कोई न कोई उनकी देखभाल के लिए उनके साथ जरूर मौजूद रहता था।''
Box Office Report: डंकी और सलार ने फिर पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर एनिमल का रहा इतना कारोबार
विज्ञापन
बच्चे होते अकेलेपन का शिकार
मधु चोपड़ा आगे कहती हैं, ''आप प्रियंका का कोई भी इंटरव्यू देख लीजिए, हर इंटरव्यू में वे परिवार का जिक्र जरूर करती हैं। ऐसा इसलिए सम्भव हो पाया है, क्योंकि वे अपने कजिन्स के साथ पली-बढ़ी हैं। मेरे मायके में भी नौ बच्चे थे और ससुराल में भी नौ बच्चे थे। जब किसी फंक्शन के लिए परिवार इकठ्ठा होता था तब बच्चों की खुशी और उनकी आपसी बॉन्डिंग देखने वाली होती थी। एकल परिवार में यह सम्भव नहीं हैं। वहां बच्चों के लिए मां-बाप के अलावा कोई नहीं रहता है। बच्चे अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं।''
Animal: 'एनिमल' का यह सीन बर्दाश्त नहीं कर सके थे सनी देओल, उठकर जाना पड़ा बाहर
कौन कजिन है और कौन सगा

अपनी बात को समाप्त करते हुए डॉक्टर मधु बताती हैं, ''आप प्रियंका को उनके कजिन्स के साथ देखेंगे तो बता नहीं पाएंगे कि कौन कजिन है और कौन सगा। उन सबका बांड काफी मजबूत है। जब मैं नहीं भी रहूंगी तब भी वे लोग एक-दूसरे के लिए रहेंगे। एकल परिवार में ये सम्भव नहीं है।'' प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अमेरिका में अपनी पति निक जोनास के साथ रह रही हैं। 2018 में उन्होंने निक से शादी रचाई थी। पिछले साल ही दोनों एक प्यारी सी बेटी मालती के माता-पिता बने हैं।