फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Jonas Said She feels guilt on failure of female-centric films

Priyanka Chopra: महिला केंद्रित फिल्मों के फ्लॉप होने पर कैसा महसूस करती हैं प्रियंका? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sun, 29 Oct 2023 11:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 Oct 2023 11:13 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म लव अगेन में देखा गया था जिसमें वह सैम ह्यूगन के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas Said She feels guilt on failure of female-centric films
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत में हैं। अभिनेत्री इस साल के फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं। अभिनेत्री ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर आज (29 अक्तूबर) महोत्सव में एक मास्टरक्लास आयोजित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह एक महिला प्रधान फिल्म के असफल होने इससे कैसे निपटती हैं।

विज्ञापन

Mahesh Babu: लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे सुपरस्टार महेश बाबू, तस्वीर हुई वायरल

विज्ञापन

महिला केंद्रित फिल्मों पर कही यह बात

जब भूमि पेडनेकर ने पूछा कि वह एक महिला प्रधान फिल्म की विफलता से कैसे निपटती हैं तो प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "जब आपके पास एक महिला प्रधान फिल्म होती है और आप इसकी सफलता की उम्मीद कर रहे होते हैं तो बहुत दबाव होता है, लेकिन यह बहुत मुश्किल होता है कि कोई महिला प्रधान फिल्म अच्छा प्रदर्शन ना करे। अगर ऐसा होता है तो मुझे सभी महिलाओं की ओर से सामूहिक विफलता महसूस होती है। मुझे ऐसा लगता है कि हम सभी महिलाओं को कुछ कदम पीछे चले गए। मैंने महिलाओं को कुछ कदम पीछे कर दिया।' 

महिलाओं को पास होते हैं कम मौके

उन्होंने आगे कहा, “यह काम करना ही होगा, क्योंकि हममें से कुछ लोग ही हैं, जिन्हें ऐसा करने का अवसर मिलता है, और हमें इसे अच्छी तरह से करना होगा। चाहे वह कोई फिल्म निर्माता, अभिनेत्री, लेखिका या कोई भी हो आपको बस लगता है... मैं नारी जाति को निराश नहीं होने दूंगी क्योंकि हमारे पास बहुत कम मौके हैं।''

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगी नजर

बता दें कि इस इवेंट में अभिनेत्री को काले बॉर्डर वाली खूबसूरत सफेद फूलों वाली साड़ी में मास्टरक्लास की शोभा बढ़ाते हुए देखा गया। जबकि भूमि पेडनेकर ने सफेद पहनावा चुना। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म लव अगेन में देखा गया था जिसमें वह सैम ह्यूगन के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। वह अगली बार फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में नजर आएंगी जिसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा भी हैं। 
Celebs: फिल्मों में खलनायक बन इन सितारों ने बचाया डूबता हुआ करियर, इस राह पर चलने की तैयारी में हैं ये अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed