{"_id":"653e7555886a0a68440c7e27","slug":"guntur-kaaram-actor-mahesh-babu-enjoys-vacation-on-london-see-social-media-post-here-2023-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahesh Babu: लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे सुपरस्टार महेश बाबू, तस्वीर हुई वायरल","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Mahesh Babu: लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे सुपरस्टार महेश बाबू, तस्वीर हुई वायरल
महेश बाबू तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। काम से फ्री होकर वह अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। अभिनेता अक्सर अपनी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हालांकि, इस बात फोटो न शेयर करने के बाद भी उनके परिवार की तस्वीर सेशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, यह फोटो शिल्पा शिरोडकर ने शेयर किया, जिसमें अभिनेता का पूरी फैमिली लंदन में एंजॉय करती हुई दिख रही है। वह अभिनेता की पत्नी नम्रता शिरोडकर की बहन हैं।
शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "परिवार, यादें, लंदन।" फोटो में शिल्पा, महेश बाबू, नम्रता और सितारा अपने भाई के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग इस फोटो पर अपना ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि एक महत्वपूर्ण समारोह होने वाला है। सितारा काफी समय से पारंपरिक हाफ-साड़ी सेरेमनी का सपना संजोए हुए हैं। हालांकि, विभिन्न कारणों से महेश बाबू ने शुरू में इस कार्यक्रम की व्यवस्था करने में संकोच किया, जिसकी वजह से इसमें देरी हुई। बता दें कि महेश बाबू की मां, इंदिरा देवी की हार्दिक इच्छा थी की वह अपनी पोती का इस समारोह को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश टॉलीवुड फिल्म गुंटूर कारम में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल संक्रांति पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसके पहले गाने की रिलीज डेट की घोषणा की। शुरुआत में अफवाह थी कि फिल्म का पहला गाना दशहरे पर रिलीज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।