फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra happy to get married with nick jonas

शाही शादी करने पर भी थके नहीं प्रियंका-निक, देसी गर्ल बोलीं- 'ये एंज्वाॅय करने का समय है...'

Wed, 05 Dec 2018 05:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra happy to get married with nick jonas
priyanka nick - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने अपने 11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद पैलेस से रॉयल शादी की । प्रियंका-निक की शादी को साल की सबसे आलीशान शादी माना जा रहा है । शादी के बाद पहली बार प्रियंका-निक ने मीडिया से बात की । साथ ही बताया कि शादी के बाद अब उन्हें कैसा लग रहा है । 
विज्ञापन


4 दिसंबर को दिल्ली के ताज पैलेस में प्रियंका और निक ने रिसेप्शन दिया। इस दौरान प्रियंका से जब यह पूछा गया कि वे अपनी खुशी को 1 से 10 के पैमाने पर कितने अंक देंगी? जवाब में प्रियंका ने कहा, "मैं अपनी खुशी को 12 अंक दूंगी ।"
विज्ञापन


View this post on Instagram

Wedding cake 😂💕

A post shared by C H O P R A (@priyankasfp) on

विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद थकान होने की बात पर एक्ट्रेस ने कहा, ''यह जश्न मनाने का वक्त है, थकान का नहीं ।" वहीं भारतीय परंपरा से शादी करने पर निक ने कहा, "मैं भारतीय शादियों का प्रशंसक हूं ।" बता दें, निक ने हिंदू वेडिंग के दौरान पूरे दिल से रस्मों को निभाया ।


निक इंडियन वेडिंग में सात फेरों की रस्म से प्रभावित दिखे । प्रियंका के भाई ने निक को सात फेरों का मतलब समझाया तो उन्होंने कहा, 'फिर तो सात और लेने चाहिए' । 
इस ग्रैंड वेडिंग की ऑफिशियल तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं ।

एक्ट्रेस की शादी में विदेशी मेहमानों ने भी जमकर एंजॉय किया । खबर है कि दिल्ली रिसेप्शन के बाद कपल 15 या 16 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देगा । जहां बॉलीवुड सितारे शिरकत करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed