बदन दिखाने में प्रियंका से आगे निकल जाएगी उसकी एक बहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल इंडस्ट्री में सुगबुगाहट है कि नवोदित अभिनेत्री मीरा चोपड़ा जो सतीश कोशिक की अगली फ़िल्म 'गैंग ऑफ़ घोस्ट' से शुरुआत करने जा रही है, अपने बारे में चले आ रहे विवादों का खात्मा कर दिया है।
मीरा का उनकी चेचेरी बहन प्रियंका और परिणिति चोपड़ा के साथ रिश्ते हमेशा चर्चाओं में रही है। अब क्योंकि हर कोई अपने जीवन में व्यस्त है इसी के चलते मीरा का मानना है कि इस तरह से रिश्तों को लेकर खबर या विवाद पैदा करना और किसी भी षड्यंत्र के लिए किसी कारक को कारण ठहराना ठीक नहीं है।
इरादे हैं बुलंद
प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा और मीरा के पिता सुदेश पहले चचेरे भाई है । मीरा इससे पहले दक्षिण में फ़िल्में कर रही थी। अब जब उन्होंने बॉलीवुड में शुरुआत कर ही ली है तो लोगों को उम्मीद है कि वह भी जल्द ही अपनी बहनों से कदम से कदम मिला लेगी।
इस फिल्म के अलावा मीरा के पास विक्रम भट्ट के बैनर की भी एक फिल्म है। अब देखना यह है कि उनकी शुरुआती कैसी होती है।
एक और बहन कतार में
मीरा के बाद प्रियंका की एक और कजिन बॉर्बी भी फिल्मों में आई। इस बहन का कैरियर बस शुरु होने को है। बार्बी वह कैरियर की शुरुआत अनुभव सिन्हा की फिल्म 'जिद' से करेंगी। यदि बॉर्बी का कैरियर भी चल निकलता है तो प्रियंका सहित चार बहनें फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने जा रही हैँ।
प्रियंका की शुरुआत भी थी सेक्सी
प्रियंका चोपड़ा को दर्शकों ने 2001 में रिलीज हुई फिल्म अंदाज में पहली बार देखा था। प्रियंका में एक सेक्सी इमेज थी। प्रियंका का शुरुआती कैरियर उनकी इसी इमेज की वजह से आगे बढ़ा।
आने वाले सालों में प्रियंका चोपड़ा ऐसी अभिनेत्री के रूप में शुमार होती रहीं जिसकी चर्चा उसकी खूबसूरती के साथ उसके फोटोजेनिक चेहरे की वजह से भी हुई।