फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra: Citadel actress says Nick Jonas invested in her success how she sees traits of father in him

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की सफलता में होता है पति का हाथ, अभिनेत्री को निक में दिखते हैं पिता के गुण

Thu, 20 Apr 2023 07:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 20 Apr 2023 07:03 PM IST
सार

निक संग अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि वह उनमें अपने पिता दिवंगत अशोक चोपड़ा के बहुत सारे गुण देखती हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra: Citadel actress says Nick Jonas invested in her success how she sees traits of father in him
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की देसी गर्ल अपनी आगामी एक्शन पैक्ड वेब सीरीज 'सिटाडेल' के साथ देश-विदेश में छाने के लिए तैयार हैं। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज अभिनेत्री के करियर को नए मुकाम पर ले जाने का काम करने वाली है। जैसे-जैसे सीरीज की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे अभिनेत्री इसके प्रमोशन को और तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। लगातार दे रहीं इंटरव्यू में अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात कर रही हैं। अब इसी क्रम में हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि आखिर कैसे निक उन्हें उनके पिता की याद दिलाते हैं। 

विज्ञापन

Priyanka Chopra: Citadel actress says Nick Jonas invested in her success how she sees traits of father in him
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

निक संग अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि वह उनमें अपने पिता दिवंगत अशोक चोपड़ा के बहुत सारे गुण देखती हैं। अभिनेत्री को लगता है कि निक उनके प्रति उतना ही सम्मान रखते हैं, जितना कि उनके पिता उनकी मां मधु चोपड़ा के लिए रखते थे। प्रियंका ने यह भी कहा कि जब भी वह रेड कार्पेट पर चलती हैं, निक उन्हें देखते रहते हैं या उनकी तस्वीरें भी क्लिक करते हैं। निक अभिनेत्री की सफलता में अपना बहुत योगदान देते हैं। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा की मानें तो निक को उनकी सफलता देखकर किसी भी प्रकार की इंसिक्योरिटी महसूस नहीं होती है।
Alaya F: मां पूजा बेदी और नेपोटिज्म पर अलाया एफ ने किया खुलासा, बोलीं- मैं खुद को नेपो बेबी नहीं मानती हूं

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra: Citadel actress says Nick Jonas invested in her success how she sees traits of father in him
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस की अक्सर वायरल होती तस्वीरों में उनके बीच रोमांस साफ नजर आता है। जिस तरह से निकस प्रियंका को देखते हैं और उनका समर्थन करते है फैंस को यह देखकर यकीन हो जाता है कि ये दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने दोनों के रिश्ते की शुरुआत में उम्र के बड़े अंतर के कारण आगे चलकर मतभेद होने की बात कही थी, लेकिन न तो पीसी और न ही निक ने कभी इस बात का असर अपने रिश्ते पर पड़ने दिया।

विज्ञापन

Priyanka Chopra: Citadel actress says Nick Jonas invested in her success how she sees traits of father in him
सिटाडेल - फोटो : social media

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा स्पाई-थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। सीरीज में उनकी जोड़ी रिचर्ड मैडेन के साथ बनी है। छह-एपिसोड वाली इस सीरीज के पहले दो एपिसोड का प्रीमियर 28 अप्रैल को होगा। बाकी चार एपिसोड हर शुक्रवार को प्राइम वीडियो पर 26 मई तक रिलीज किए जाएंगे। इसके साथ ही उनके पास बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसमें अभिनेत्री के साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ काम करती नजर आएंगी। 
Pamela Chopra: पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने आदित्य के घर पहुंचे सितारे, बेटे आर्यन के साथ नजर आए शाहरुख

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed