फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra and nick jonas celebrate first wedding anniversary share unseen photos

प्रियंका-निक ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, एक साल पहले की थी रॉयल वेडिंग

Mon, 02 Dec 2019 11:28 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas celebrate first wedding anniversary share unseen photos
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को आज एक साल पूरा हो गया है । इस जोड़े ने 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति से शादी की थी । आज के दिन हिंदू रीति से शादी हुई थी । अपनी शादी में प्रियंका ने लाल जोड़ा पहना था । साथ ही सिल्वर ज्वैलरी कैरी की थी । ये शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस से हुई थी ।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

One year ago today we said forever... well forever isn’t nearly long enough. I love you with all of my heart @priyankachopra happy anniversary.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

priyanka chopra and nick jonas celebrate first wedding anniversary share unseen photos
priyanka chopra - फोटो : social media
अब प्रियंका-निक ने शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं ।  प्रियंका ने एक वीडियो के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं । वीडियो में प्रियंका-निक एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं । वहीं एक तस्वीर फेरे लेते हुए है और दूसरी किस करते हुए । इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने निक के लिए एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा। 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My promise. Then..today.. forever. You bring me joy, grace, balance, excitement, passion.. all in the same moment...thank you for finding me..Happy First wedding anniversary Husband.. @nickjonas ❤️💋 And Thank you to everyone for the love and good wishes. We feel blessed.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on



क्रिश्चियन वेडिंग के लिए प्रियंका ने जो व्हाइट गाउन पहना था, उसे डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े गए थे। इतना ही नहीं इसे तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे।
 

 

priyanka chopra and nick jonas celebrate first wedding anniversary share unseen photos
priyanka nick - फोटो : social media
प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा वादा.. तब, आज और हमेशा.. आप मुझे एक ही पल में खुशी, एक्साइटमेंट, जुनून और बैलेंस.. सब देते हैं.. मुझे ढूंढने के लिए धन्यवाद.. शादी की पहली सालगिरह मुबारक हो।' 


 

priyanka chopra and nick jonas celebrate first wedding anniversary share unseen photos
Priyanka Nick wedding - फोटो : Instagram
निक ने भी इंस्टाग्राम पर प्रियंका संग शादी की फोटो शेयर की । ये क्रिश्चियन वेडिंग की फोटो है । तस्वीर शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, 'एक साल पहले आज ही के दिन हमने हां कहा था... मैं पूरे दिल से तुम्हें चाहता हूं।'

 

priyanka chopra and nick jonas celebrate first wedding anniversary share unseen photos
priyanka nick - फोटो : Instagram
प्रियंका-निक की क्रिश्चियन वेडिंग में 18 फीट ऊंचा केक बनाया गया था । तलवार से केक काटते प्रियंका-निक की तस्वीरें सामने आई थीं । पूरी शादी में ये केक चर्चा का विषय बना रहा । निक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ बुलाए थे । 

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वार' देखकर दीपिका पादुकोण ने कही ये बात, वायरल हो गया ट्वीट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed