फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyadarshan Comedy Movies to Watch Bhooth Bangla Hera Pheri Bhool Bhulaiyaa Hulchul Chup Chup ke

फिल्में जिनको देखकर नहीं रुकेगी हंसी, अक्षय की 'भूत बंगला' से पहले देखें प्रियदर्शन की ये कल्ट कॉमेडी मूवीज

Fri, 17 Apr 2026 09:00 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Apr 2026 09:00 PM IST
सार

Bhooth Bangla: हिंदी सिनेमा में कुछ गिनी चुनी ही यादगाकर कॉमेडी फिल्में हैं। हाल ही में निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। प्रियदर्शन ने इससे पहले भी करीबन एक दर्जन कॉमेडी फिल्में बनाई हैं। यहां जानें उनके बारे में...  

विज्ञापन
Priyadarshan Comedy Movies to Watch Bhooth Bangla Hera Pheri Bhool Bhulaiyaa Hulchul Chup Chup ke
प्रियदर्शन की यादगार फिल्में - फोटो : X

विस्तार

90 के दशक में हिंदी सिनेमा के लिए कॉमेडी का मतलब सिर्फ गोविंदा, डेविड धवन, जॉनी लीवर और कादर खान तक ही सीमित था पर साल 2000 में एक फिल्म रिलीज हुई 'हेरा फेरी'। यह वो फिल्म थी जिसने कॉमेडी फिल्मों के मायने की बदल दिए। निर्देशक प्रियदर्शन की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। 
विज्ञापन

आगे जाकर प्रियदर्शन ने भी एक नहीं, बल्कि एक दर्जन कल्ट कॉमेडी फिल्में देकर दर्शकों को साल तक गुदगुदाया। अब अक्षय कुमार अभिनीत उनकी फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म काे देखने से पहले जानिए प्रियदर्शन की उन कल्ट फिल्मों के बारे में जो बीते 25 साल से बॉलीवुड फैंस को हंसने के बहाने दे रही हैं। 
विज्ञापन

Priyadarshan Comedy Movies to Watch Bhooth Bangla Hera Pheri Bhool Bhulaiyaa Hulchul Chup Chup ke
फिल्म 'हेरा फेरी' - फोटो : सोशल मीडिया
हेरा फेरी 
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'हेरा फेरी' फैंस को काफी पसंद आई थी। फिल्म में अक्षय कुमार (राजू), सुनील शेट्टी (श्याम) और परेश रावल (बाबूराव) मुख्य किरदारों में थे। कहानी में यह तीनों पैसों की तंगी से जूझते रहते हैं जिसके बाद एक गलत फोन कॉल के चलते और पैसों के लालच में मुसीबत में पड़ जाते हैं।
फिल्म में दिखाया गया बाबूराव का किरदार हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार किरदारों में से एक है। फिल्म रिलीज के इतने साल बाद भी परेश रावल को उनके इस किरदार के लिए याद किया जाता है। मीम की दुनिया में भी यह फिल्म बहुत मशहूर है।

Priyadarshan Comedy Movies to Watch Bhooth Bangla Hera Pheri Bhool Bhulaiyaa Hulchul Chup Chup ke
फिल्म 'हंगामा' - फोटो : सोशल मीडिया
हंगामा
2003 में रिलीज हुई फिल्म 'हंगामा' में अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी, रिमी सेन और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म मलयालम फिल्म 'पूचक्कोरु मूक्कुथी' का रीमेक थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसमें बहुत सारी गलतफहमी और दौड़-भाग को प्रियदर्शन ने अपने कॉमिक अंदाज में पेश किया था। 
विज्ञापन

Priyadarshan Comedy Movies to Watch Bhooth Bangla Hera Pheri Bhool Bhulaiyaa Hulchul Chup Chup ke
फिल्म 'हलचल' - फोटो : सोशल मीडिया
हलचल
2004 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। यह 1991 में बनी मलयालम फिल्म 'गॉडफादर' की रीमेक थी। फिल्म में अक्षय खन्ना, करीना कपूर, सुनील शेट्टी, अमरीश पुरी और परेश रावल ने अहम किरदार निभाए थे। कहानी दो दुश्मन परिवारों और उनके बीच उपजी प्रेम कहानी पर आधारित थी। इसके कई सीन यादगार थे और फिल्म कल्ट कॉमेडी में गिनी जाती है।

Priyadarshan Comedy Movies to Watch Bhooth Bangla Hera Pheri Bhool Bhulaiyaa Hulchul Chup Chup ke
फिल्म 'भागम भाग' - फोटो : सोशल मीडिया
भागम भाग 
2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल  मुख्य भूमिकाओं में थे। कहानी नाटक मंडली के तीन लोगों के इर्द-गिर्द बुनी गई, जो अनजाने में लंदन में एक शो के दौरान हत्या और ड्रग कार्टेल के मामले में फंस जाते हैं। इसमें लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ और अरबाज खान भी नजर आए थे। यह फिल्म अपनी यादगार कॉमिक सिचुएशन के लिए जानी जाती है।

Priyadarshan Comedy Movies to Watch Bhooth Bangla Hera Pheri Bhool Bhulaiyaa Hulchul Chup Chup ke
फिल्म 'मालामाल वीकली' - फोटो : सोशल मीडिया
मालामाल वीकली
फिल्म 'मालामाल वीकली' 2006 में रिलीज हुई थी। इसमें परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख, राजपाल यादव, रीमा सेन और असरानी समेत कई कलाकार थे। कहानी एक लॉटरी के टिकट के इर्द-गिर्द बुनी गई थी जिसे कैश कराने के लिए गांव वालों को काफी मश्क्कत करनी पड़ती है। 

Priyadarshan Comedy Movies to Watch Bhooth Bangla Hera Pheri Bhool Bhulaiyaa Hulchul Chup Chup ke
फिल्म 'चुप चुप के' - फोटो : सोशल मीडिया
चुप चुप के 
यह साल 2006 में ही रिलीज हुई प्रियदर्शन की तीसरी कॉमेडी फिल्म थी। 'चुप चुप के' मुख्य रूप से मलयालम फिल्म 'पंजाबी हाउस' पर आधारित थी। फिल्म में शाहिद कपूर (जीतू), करीना कपूर (श्रुति), परेश रावल, राजपाल यादव और सुनील शेट्टी मुख्य किरदारों में थे।
कहानी एक कर्ज में डूबे युवक की है जो आत्महत्या करने की कोशिश करता है पर बच जाता है। यह फिल्म राजपाल यादव के कमाल के अभिनय के लिए भी याद की जाती है। इसमें उन्होंने बांड्या का किरदार निभाया था। 

Priyadarshan Comedy Movies to Watch Bhooth Bangla Hera Pheri Bhool Bhulaiyaa Hulchul Chup Chup ke
फिल्म 'भूल भुलैया' - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 
2007 में रिलीज हुई यह फिल्म प्रियदर्शन की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी। कहानी एक एनआरआई दंपत्ति विद्या बालन और शाइनी आहूजा के इर्द-गिर्द बुनी गई जो चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए अपने पैतृक महल में ठहर जाते हैं।
यहां उनका सामना महल की भूतनी मंजुलिका नाम की एक बंगाली नर्तकी से होता है। फिल्म में अक्षय कुमार ने साइकलॉजिस्ट का अहम किरदार निभाया था। कहानी में वो ही कॉमेडी एलीमेंट लेकर आए थे।

Priyadarshan Comedy Movies to Watch Bhooth Bangla Hera Pheri Bhool Bhulaiyaa Hulchul Chup Chup ke
फिल्म 'दे दना दन' - फोटो : सोशल मीडिया
दे दना दन
फिल्म दे दना दन 2009 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी आर्थिक रूप से कमजोर दो दोस्तों नितिन और राम की थी। फिल्म में नितिन का किरदार अक्षय कुमार और राम का सुनील शेट्टी ने निभाया था। यह दोनों मालिक के कुत्ते का अपहरण कर लेते हैं।
फिरौती के पैसों से वह अपनी अमीर प्रेमिकाओं से शादी करना चाहते हैं। जिसके बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच जाती है। फिल्म में एक लंबी स्टार कास्ट थी। इसमें कटरीना कैफ, समीरा रेड्डी, अर्चना पूरन सिंह , परेश रावल अहम भूमिकाओं में थे। 

Priyadarshan Comedy Movies to Watch Bhooth Bangla Hera Pheri Bhool Bhulaiyaa Hulchul Chup Chup ke
फिल्म 'खट्टा मीठा' - फोटो : सोशल मीडिया
खट्टा मीठा
2010 में फिल्म 'खट्टा मीठा' ने भी फैंस का दिल जीता था। फिल्म में अक्षय कुमार और तृषा कृष्णन अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। कहानी एक छोटे से ठेकेदार की थी जो अपने जीवन में भ्रष्ट सिस्टम से लड़ता है। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आज भी सोशल मीडिया पर इसके मीम खूब वायरल होते हैं। फिल्म में जॉनी लीवर का निभाया किरदार अवॉर्ड अंशुमन यादगार बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed