फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priya Sachdev Kapur posted pictures with her late husband Sunjay Kapur and penned a note in his remembrance

शादी की सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया कपूर, पति संजय को याद कर लिखा- 'आप चाहते थे हम सात जन्मों तक साथ रहें'

Mon, 13 Apr 2026 09:03 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Apr 2026 09:03 PM IST
सार

Priya Sachdev Remembers Husband Sunjay Kapur: उद्योगपति संजय कपूर और प्रिया कपूर की शादी को नौ साल पूरे हो गए है। इस मौके पर प्रिया ने अपने पति संजय को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की।
 

विज्ञापन
Priya Sachdev Kapur posted pictures with her late husband Sunjay Kapur and penned a note in his remembrance
प्रिया सचदेव, संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उद्योगपति संजय कपूर से प्रिया सचदेवा की शादी को आज नौ साल पूरे हुए। हालांकि, संजय के देहांत के बाद यह उनकी पहली शादी की सालगिरह है। इस मौके पर प्रिया ने संजय को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।
विज्ञापन


सात जन्मों तक निभाएंगे साथ
वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर प्रिया ने अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उन्होंने सुनहरे रंग का कुर्ता और पारंपरिक पंजाबी गहने पहने हैं। वहीं संजय गुलाबी पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसे साझा करते हुए प्रिया ने लिखा, 'सालगिरह मुबारक हो, जे। पिछले साल, हमारी आठवीं सालगिरह पर, हमने आपके दोस्तों के साथ जश्न मनाया था। माहौल खुशनुमा और हंसी से भरपूर था। आपने मेरी तरफ देखकर कहा था कि आप चाहते हैं कि हम अगले सात जन्मों तक साथ रहें। मैं इस बात को याद रखूंगी' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priya S Kapur (@priyasunjaykapur)


संजय ने पिछले साल लिखा था एक रोमांटिक नोट 
प्रिया ने आगे लिखा, 'हमारी सातवीं सालगिरह पर तुमने मेरे लिए सबसे खूबसूरत नोट लिखा था। सबसे अनमोल तोहफा। मैंने हर शब्द को अपने दिल में संजोकर रखा है। हमेशा रखूंगी। तुम सिर्फ मेरे पति नहीं थे। तुम मेरे आत्मीय साथी, मेरी पनाहगाह, मेरी धड़कन थे।
तुम्हारे साथ मुझे अपना घर मिला। तुमसे प्यार करना मेरे जीवन का सबसे आसान और सबसे खूबसूरत अनुभव था। तुमने साधारण चीजों को भी जादुई बना दिया। अगर तुम मुझे हर जन्म में मिलो तो मैं हर गलती दोबारा दोहरा सकती हूं।'

Priya Sachdev Kapur posted pictures with her late husband Sunjay Kapur and penned a note in his remembrance
प्रिया सचदेव, संजय कपूर - फोटो : instagram
संजय की मां ने लगाए थे आरोप 
बता दें कि संजय कपूर के निधन के लगभग सात महीने बीत चुके हैं। उनके निधन के बाद संजय की मां रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया सचदेव कपूर (प्रिया कपूर) के खिलाफ एक दीवानी मुकदमा दायर किया। 80 वर्षीय रानी कपूर ने याचिका में आरोप लगाया है कि प्रिया कपूर और अन्य परिवारजनों ने मिलकर एक फैमिली ट्रस्ट बनाया, जिसके माध्यम से उनकी पूरी संपत्ति, पारिवारिक विरासत और सोना ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में नियंत्रण गैर-कानूनी तरीके से हड़प लिया गया। इस मामले में करिश्मा कपूर के बच्चों को भी पार्टी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed