फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priya prakash varrier interview and the real fact of her blockbuster song

इंटरव्यू में प्रिया प्रकाश वॉरियर ने खोले निजी जिंदगी के राज, बोलीं- कैसे हिट हुआ वीडियो?

Mon, 12 Mar 2018 05:18 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 12 Mar 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
priya prakash varrier interview and the real fact of her blockbuster song
Priya Prakash

प्रिया प्रकाश वॉरियर एक ऐसी शख्सियत हैं जिसे सोशल मीडिया ने रातोंरात एक बेहतरीन सेलेब बना दिया। प्रिया ने सिर्फ अपने फेशियल एक्सप्रेशन और आंखों की कला से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। प्रिया प्रकाश की इन अदाओं को देखने के बाद लोगों का कहना था कि ये आंखें भारत के हर कोने में छा गई हैं। अपनी अदाओं से रातोंरात देश-दुनिया में छा जाने वाली प्रिया वॉरियर ने बीबीसी से खास बातचीत में अपनी कामयाबी के मंत्र साझा किए। उन्होंने बताया कि उनको उम्मीद नहीं थी कि उनका यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो जाएगा। प्रिया ने खूबसूरती से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई मुद्दों पर खुलकर बातें की।

विज्ञापन

priya prakash varrier interview and the real fact of her blockbuster song
पप्रिया - फोटो : self

प्रिया प्रकाश ने बताया कि आज के जमाने में लोग अपनी भावनाएं इमोजी के जरिए ज्यादा जाहिर करते हैं। प्रिया का कहना है कि लोग अपना स्कूल टाइम हमेशा याद रखते हैं और उनकी कई यादें इससे जुड़ी होती हैं। इस गाने में भी स्कूल टाइम का क्रश ही दिखाया गया है। प्रिया का कहना है कि यही कारण है कि उनका गाना हिट हुआ क्योंकि लोगों ने इसे अपने स्कूल टाइम के साथ जोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

priya prakash varrier interview and the real fact of her blockbuster song
प्रिया प्रकाश - फोटो : self

वहीं प्रिया का मानना है कि गाने को हिट कराने में सोशल मीडिया का भी बहुत बड़ा हाथ है। प्रिया के अनुसार सोशल मीडिया के दो अहम इफेक्ट्स होते हैं- पॉजिटिव और नेगेटिव। प्रिया के लिए सोशल मीडिया पॉजिटिव रूप में ही उभरा है। सोशल मीडिया की वजह से ही लोगों ने घर बैठकर प्रिया को पहचाना और उसके वीडियो को देख सकें। इसके अलावा प्रिया ने बताया कि खूबसूरती सिर्फ बाहर से नहीं दिखती इसे अंदर से देखना होता है। प्रिया का मानना है कि एक्ट्रेसेस को खूबसूरत दिखने के लिए किसी भी प्रेशर में नहीं रहना चाहिए। खूबसूरती अपने आप सामने आ जाती है। प्रिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी वजह से मलयालम सिनेमा के बारे में और ज्यादा लोग जानने लगे हैं। देखें प्रिया प्रकाश के इंटरव्यू का वीडियो-


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed